---विज्ञापन---

Jana Nayagan रिलीज से दो दिन पहले हुई पोस्टपोन, 9 जनवरी को नहीं आएगी Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म

Jana Nayagan Release Postponed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी. जी हां, फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने इसकी जानकारी खुद ही है.

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Release Postponed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होनी थी. फिल्म को लेकर लोगों में भी बेहद एक्साइटमेंट था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है. विजय की आखिरी फिल्म अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी.

फिल्म ‘जन नायकन’ हुई पोस्टपोन

दरअसल, फिल्म ‘जन नायकन’ के मेकर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी. पोस्ट में लिखा गया है कि बड़े दुख के साथ हम अपने सभी सम्मानित स्टेकहोल्डर्स और ऑडियंस के साथ ये जानकारी शेयर कर रही हैं कि 9 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ को अनअवोडेबल सरकमटान्सेज की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया है, जो हमारे बस में नहीं है.

---विज्ञापन---

क्या बोले मेकर्स?

इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हम इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट, उत्साह और इमोशंस को जानते हैं. मेकर्स ने कहा कि उनके लिए भी ये फैसला लेना आसान नहीं था. साथ ही उन्होंने बताया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी, तब तक हम आपसे शांति का अनुरोध करते हैं.

9 जनवरी को होनी थी रिलीज

इसके आगे मेकर्स ने कहा कि फिल्म की टीम के लिए आप सबसे बड़ी ताकत हैं और इसके लिए फिल्म की टीम आपकी आभारी है. गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी. अब 9 जनवरी को फिल्म के सभी शोज को कैंसिल कर दिया गया है. इसी के साथ फैंस को अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है.

---विज्ञापन---

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

गौरतलब है कि ये फिल्म थलापति विजय की आखिरी फिल्म है. ऐसे में एक्टर के फैंस और उनके लिए ये बेहद खास है. इस फिल्म के जरिए विजय का आखिरी बार पर्दे पर देखा जाएगा. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal के बेटे के नाम का ‘उरी’ से क्या है कनेक्शन? बेहद दिलचस्प है वजह

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2026 12:06 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola