---विज्ञापन---

‘मुन्नाभाई बने हजारी…’, संजय दत्त की फिल्मों ने काटा बवाल, 1000 हजार करोड़ के पार कमाई, बने बॉक्स ऑफिस के बादशाह

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को टिकट खिड़की पर बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये हर किसी को पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ‘संजू बाबा’ की खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब मुन्नाभाई, मुन्नाभाई हजारी बन गए हैं. जी हां, संजय दत्त की एक नहीं बल्कि तीन फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. इसी के साथ ऐसा करने वाले संजू बाबा इकलौते एक्टर हैं.

‘केजीएफ 2’, ‘जवान’ और ‘धुरंधर’

बीते चार साल में अगर संजय दत्त के किरदारों पर गौर की जाए, तो कभी उन्हें खतरनाक विलेन, तो कभी कड़क पुलिसवाला और कभी जाबांज अफसर के किरदार में देखा गया है. संजय दत्त की फिल्में ‘केजीएफ 2’, ‘जवान’ और ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और कमाल का कलेक्शन कर डाला है.

---विज्ञापन---

3 फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

इन तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन की अगर बात करें तो संजय की इन तीनों ही फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, जो अपने आपमें बड़ी बात है. इसी के संग संजय दत्त इकलौते बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं, जिनकी 3 फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.

फिल्मों का कलेक्शन

गौरतलब है कि संजय दत्त की पहली बड़ी पैन-इंडिया हिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ थी. इस फिल्म ने लगभग 1230 करोड़ रुपये का बेहद शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म में संजय ने विलेन अधीरा के का रोल निभाया था, जिसे लोगों का बेहद प्यार मिला था. इसके अलावा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में भी संजय नजर आए थे. हालांकि, उनका रोल छोटा था, लेकिन किरदार बेहद दमदार था. इसी के साथ अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने करीब 1160 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई

साथ ही अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. इस फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम खान जैसे जाबांज पुलिस अफसर का किरदार निभाया है. फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में तकरीबन 1250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि इसकी कमाई अभी भी जारी है. संजय की इन तीनों फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. ऐसा करने वाले संजू बाबा हिंदी सिनेमा के इकलौते अभिनेता हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 ने रिलीज से पहले ही काटा बवाल, इस मामले में ‘धुरंधर’-‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ को देगी कड़ी टक्कर!

---विज्ञापन---

First published on: Jan 07, 2026 07:42 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola