2 घंटे 16 मिनट की वो फिल्म, जो NetFlix पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, 2025 में हुई थी रिलीज

Yami Gautam, Emraan Hashmi Film: ओटीटी पर इस वक्त एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

film haq

film haq. image credit- social media

Yami Gautam, Emraan Hashmi Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हर हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्मों और सीरीज होती हैं. इस बीच अब एक फिल्म ऐसी है, जो नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ है. ये फिल्म जबसे ओटीटी पर रिलीज हुई है, तबसे ही इसे लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है और अब ये नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘हक’ की कहानी

फिल्म ‘हक’ की कहानी की अगर बात करें तो ये फिल्म शाह बानो मामले से प्रेरित है, जिसमें शाजिया बानो (यामी गौतम) अपने वकील पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) द्वारा तीन तलाक दिए जाने के बाद गुजारा भत्ता के लिए अदालत में लड़ती है, जिससे यह लड़ाई पर्सनल से बढ़कर महिलाओं के अधिकारों की एक राष्ट्रीय बहस बन जाती है.

शाजिया बानो-अब्बास खान

फिल्म में शाजिया बानो (यामी गौतम) ने बेहद शानदार काम किया है और अब्बास खान (इमरान हाशमी) भी अपने किरदार में खूब जच रहे है. फिल्म में शाजिया को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

इसके अलावा अगर इस फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये बताया गया है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली थी. हालांकि, ओटीटी पर आते ही ब्लॉकबस्टर बन गई. बता दें कि इस फिल्म को 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. महज 5 दिन में ही ये फिल्म पहले नंबर पर आ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ