Gadar 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'तारा सिंह' का हाल, सामने आए कमाई के आकंडे़ं

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 3

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 3

विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और हर दिन के साथ फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल भी देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के लगातार बढ़ते कलेक्शन ले लगाया जा सकता है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के अंदर कुल कमाई 133 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन जहां 40 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं, रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने कमाई में मामले में रफ्तार पकड़ते हुए 43.08 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था। वहीं, अब रिलीज के तीसने दिन यानी वीकेंड पर फिल्म ने छपर फाड़ कमाई की है। जारी आकंड़ों के मुताबिक, फिल्म 52 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 133 करोड़ की रही।

विज्ञापन

इस हफ्ते कर सकते हैं बजट की भरपाई 

तीन दिनों के अंदर 133 करोड़ की कमाई के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म अपने बजट की वसूल कर सकती है। कमाल, कि बात ये है कि 22 साल बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वही जलवा बरकरार है, जो साल 2001 में था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन

Akshay Kumar की OMG 2 को दी मात 

सीन देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ भी रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में गदर 2 ने अक्षय को भी पछाड़ दिया है। फिलहाल, अक्षय कुमार की फिल्म 35.15 करोड़ पर ही सिमट कर रह गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ