मलयालम और तमिल फिल्मों के अभिनेता और राजनेता जी कृष्णकुमार कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जी कृष्णकुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ना सिर्फ एक्टर बल्कि इस मामले में उनकी बेटी का नाम भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
अपहरण और जबरन वसूली का मामला
दरअसल, जी कृष्णकुमार के खिलाफ अपहरण और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। ये मामला कृष्णकुमार की बेटी दीया की फर्म की एक महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि केस में कृष्णकुमार की बेटी दीया का भी नाम सामने आ रहा है। मामले पर पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कृष्णकुमार और दीया ने उसका अपहरण किया था।
कृष्णकुमार ने भी की शिकायत
इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता और उनकी बेटी ने पीड़ित से पैसे भी लिए। ये मामला कोई सीधा नहीं है बल्कि कृष्णकुमार और उनकी बेटी ने भी महिला कर्मचारी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और अब शिकायत के साथ जो सबूत दिए गए हैं, उनके आधार पर जांच शुरू होगी।
69 लाख रुपये का गबन
मामले की एफआईआर म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि इस पर बात करते हुए कृष्णकुमार ने इन आरोपों को झूठा भी बताया है। कृष्णकुमार का कहना है कि जब दीया गर्भवती थी और बिजनेस नहीं देख रही थी, तो उस टाइम पर तीन महिला कर्मचारियों ने फर्म से लगभग 69 लाख रुपये का गबन किया था।
एक्टर की बेटी को धमकाया
एक्टर ने कहा कि जब हमे इसका पता लगा, तो हमने कानूनी एक्शन की बात कही। इसके बाद तीनों महिलाओं ने अपने पति के साथ इसको मान लिया कि उन्होंने ही गबन किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने करीब आठ लाख रुपये लौटा भी दिए और कहा की बाकी के दे देंगे। उन्होंने कहा कि हम कोई एक्शन ना लें, लेकिन बाद में उन्होंने फोन करके मेरी बेटी को धमकाया और अब मैंने शिकायत की है।
यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par में Aamir Khan की मां का डेब्यू, 91 की उम्र में दिखाएंगी हुनर
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines