हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Feroze Khan की मां का शॉकिंग खुलासा, काले जादू ने तबाह कर दी एक्टर की लाइफ!

Feroze Khan: पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान के स्ट्रगल पर उनकी मां ने बात की है और बताया है कि कैसे काले जादू की वजह से एक्टर की लाइफ खराब हुई और उनकी तबीयत भी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Feroze Khan

Feroze Khan: ना सिर्फ हिंदी सिनेमा और साउथ बल्कि हर एक कलाकार अपनी लाइफ में खूब मेहनत और स्ट्रगल करता है। इसके लिए एक्टर्स को कई चीजों का सामना करना होता है। आज हम आपको पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान के स्ट्रगल के बारे में बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर की मां उनके बारे में बात करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बेटे को लेकर क्या कहा?

फिरोज की मां का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता फिरोज खान की मां का एक वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिरोज की मां कह रही है कि हमारे पूरे घर पर बहुत सारे जादू-टोने हुए। मैं आपको क्या हकीकत बताऊं। कभी नींबू में सुई चुबी हुई हमारे घर में लोगों ने फेंकी, तो कभी पुतला बना हुआ फेंक दिया। कभी-कभी बहुत सारे ताबीज फेंक दिए। मुझे कभी ये समझ नहीं आया है कि वो हमारे घर में कैसे आते थे।

11 सुई चुभा हुआ नींबू मिला

फिरोज की मां ने आगे कहा कि हमारे घर में ये चीजें आती जरूर थी, लेकिन मैंने कभी अपनी आंखों से नहीं देखा कि किसने वो फेंकी? या कौन लेकर आया? जब मेरे घर जादू हुआ या ताबीज मिले, उस दौरान फिरोज की बहुत तबीयत खराब हुई। अभी कुछ दिन पहले भी हमारे घर में 11 सुई चुभा हुआ नींबू मिला और जिस रात ऐसा हुआ, उस दौरान फिरोज के अबू मौत के मुंब से बाहर आए।

विज्ञापन

काला जादू होता है- फिरोज की मां

फिरोज की मां ने बताया कि वो 6 महीने बीमार रहे और मैं बिल्कुल गंजी हो गई। मेरे बाल बिल्कुल उतर गए और फिरोज भी अजीब से हरकतें करने लगा। मेरे घर में लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। फिरोज की मां ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा करने वालों को क्या मिलता है? जो लोग ऐसा करते हैं वो बस गुनाह कर रहे हैं और जादू है इसलिए ऐसा करने वालों पर वो वापस जाता है।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में 

गौरतलब है कि फिरोज खान खानी, खुदा और मोहब्बत और इश्किया जैसे हिट शो का हिस्सा रहे हैं। एक्टर ने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता है और उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद भी आती है। बीते काफी समय से वो विवादों में घिरे हुए हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ और पत्नी अलीजी सुल्तान से तलाक के कारण भी चर्चा में रहे क्योंकि उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। (इस तरह के अंधविश्वास और काले जादू को News24 बढ़ावा नहीं देता है। खबर मात्र जानकारी हेतु है।)

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दूसरे सीजन के लिए 3 साल का इंतजार, 2025 में नहीं आएगा Squid Game Season 3? क्या Netflix से हुई भूल?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola