Live Updates
23:27 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने चली नई चाल

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. चलिए जानते हैं कि इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

22:47 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: Rajinikanth की 'Jailer 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का आज यानी 02 जुलाई को टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

22:14 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: कब और कहां स्ट्रीम होगी राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. यह इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

21:03 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर गदर मचा रही है 2 घंटे 14 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म

जियो हॉटस्टार फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों जियो हॉट स्टार पर जमकर देखी जा रही है. यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

19:25 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: IMDb रेटिंग में 'पंचायत' की भी बाप निकली ये 10 एपिसोड की सीरीज

OTT पर दिनों कई प्रकार की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो पंचायत से भी बेहतर है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

18:43 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 से 10 गुना ज्यादा भौकाली है ये फिल्म

अगर आपको भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं. जिसे देखकर आपको ‘धुरंधर 2’ भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

18:19 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 का टीजर हुआ रिलीज

रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स ने फिल्म का टीजर आउट कर दिया है. इसमें रजनीकांत का किरदार रिवील नहीं किया गया है. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. लोग रजनीकांत की इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

17:36 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म धमाल 4 का Gulaabi Saari का नया वर्जन हुआ आउट

फिल्म धमाल 4 का नया गाना ‘गुलाबी साड़ी’ आउट हो चुका है. बता दें कि यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

17:14 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: कब और कहां स्ट्रीम होगी कपिल शर्मा की फिल्म Daadi Ki Shaadi?

नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ (Daadi Ki Shaadi) थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी नजर आने वाली है. इसकी ऑफिशियर स्ट्रीम बता दी गई है. पढें पूरी खबर…

16:38 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट

रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. सन पिक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शाम 6 बजे फिल्म से जुड़ा कुछ बड़ा ऐलान करने की बात बताई है. कैप्शन में लिखा- ‘टाइगर इज बैक’. अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इस फिल्म का टीजर या रिलीज डेट अनाउंस हो सकती है.

---विज्ञापन---

15:24 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी Daadi Ki Shaadi

कपिल शर्मा, नीतू कपूर स्टारर फिल्म Daadi Ki Shaadi की ओटीटी रिलीज का ऐलान हो गया है. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. अब आप मजेदार कॉमेडी फिल्म को ओटीटी पर देखकर घर बैठे मजा ले सकते हैं.

13:29 (IST) 02 Jul 2026
सेंसर बोर्ड ने Jana Nayagan को दिखाई हरी झंडी, कब रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंसर बोर्ड ने इसे हरी झंडी दे दी है. आइए जानते हैं कि कब सीएम की फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. पढें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

13:00 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट और शरवरी ने Alpha रिलीज से पहले की दर्शकों से गुजारिश

आलिया भट्ट और शरवरी ने एल्फा रिलीज से पहले वीडियो रिलीज किया है. इसमें उन्होंने फिल्म की पाइरेसी और स्पॉलर्स बाहर ना निकालने के लिए दर्शकों से अपील की है.

12:04 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: जुलाई महीने में Netflix पर रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

सिनेमा लवर्स के लिए बड़ी खबर है. इस महीने नेटफ्लिक्स पर मजेदार मूवीज और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. भरपूर मनोरंजन के साथ आपको मजेदार कहानियां देखने को मिलेंगी. आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट.

---विज्ञापन---

11:46 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: 'पंचायत' और Gram Chikitsalay से भी 100 गुणा मजेदार है 9 एपिसोड्स की ये सीरीज!

प्राइम वीडियो की इस फेमस सीरीज का ‘नाम’ दुपहिया है. 9 एपिसोड्स की ये सीरीज काफी लंबे समय तक प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में रही है. इस सीरीज को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:25 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: स्टारडम से गुमनामी और फिर AIDS से मौत, रजनीकांत की एक्ट्रेस की दर्दभरी कहानी

रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारों संग काम करने वाली इस हसीना का नाम निशा नूर था. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से निशा ने ऑडियंस के दिलों पर खूब राज किया था. लेकिन एक बीमारी ने निशा की पूरी जिंदगी तबाह कर दी थी. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

10:47 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: ऋषभ जयसवाल ने गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा को किया सपोर्ट

श्रेया कालरा इन दिनों ‘लॉकअप 2’ में छाई हुई हैं. वहीं अब ऋषभ जयसवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट किया है. ऋषभ ने कहा कि श्रेया ने आकांक्षा के जिस सीक्रेट को रिवील किया है वो आकांक्षा ने शो में खुद ही बताया है.

10:09 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर बोले अनुज सचदेवा

अनुज सचदेवा ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों पर खुलकर बात की और कहा कि ये खबर उनके लिए भी शॉकिंग थी. अनुज ने आगे ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन दोनों का तलाक बच्चे ना करने की वजह से हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

09:12 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा ने मुंबई मेट्रो का किया सफर

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई मेट्रो से सफर करते नजर आ रहे हैं. भारी बारिश के कारण हुए जाम की वजह से रणदीप हुड्डा ने मेट्रो से सफर किया.

08:28 (IST) 02 Jul 2026
Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास

कंगना रनौत ‘लॉक अप 2’ में नजर आने वाली हैं. रितेश देशमुख और फराह खान के साथ मिलकर कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आएंगी. हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कंगना रनौत राम कपूर को लताड़ रही हैं.

---विज्ञापन---

Entertainment News: रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स ने फिल्म का टीजर आउट कर दिया है. इसमें रजनीकांत का किरदार रिवील नहीं किया गया है. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. लोग रजनीकांत की इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

---विज्ञापन---

'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं शोज 9,851 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 87.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॅास कलेक्शन 104.25 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 129.20 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle ने 5वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, Cocktail 2 की कमाई में भी आया उछाल

---विज्ञापन---

'अल्फा' की एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ अब तक 1.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं शाम तक ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देगा. फिल्म के शोज अब तक 2367 बुक हैं और 10293 टिकट्स बिक चुके हैं. हालांकि एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अभी ये शुरुआती आंकड़ा है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए….

---विज्ञापन---