Daadi Ki Shaadi OTT Release: थिएटर्स के बाद, अब OTT पर धमाल मचाने वाली है Daadi Ki Shaadi, कब और कहां स्ट्रीम होगी ये फिल्म?
Daadi Ki Shaadi OTT Release Update: नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी नजर आने वाली है. इसकी ऑफिशियर स्ट्रीम बता दी गई है.

अब आप इसे घर बैठे ओटीटी पर भी देख सकते हैं. यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को हंसाने आ रही है. आइए इसके बारे में.
थिएटर्स के बाद, अब OTT पर फिल्म
2 / 6Daadi Ki Shaadi एक मजेदार हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें नीतु कपूर दादी की भूमिका में हैं और कपिल शर्मा टोनी बनकर हंसी का तूफान लाते हैं. यह फिल्म 8 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब यह फिल्म घर बैठे देखने के लिए तैयार है.
Daadi Ki Shaadi की ओटीटी रिलीज
3 / 6इस फिल्म की ऑफीशियल ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म अब आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी, जो 3 जुलाई 2026 से स्ट्रीम होने वाली है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सफर?
4 / 6यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, दिग्गज स्टार कास्ट होने के बावजूद इसे थिएटर्स में दर्शकों का ज्यादा साथ नहीं मिला और इसने भारत में लगभग ₹7.69 करोड़ का ही बिजनेस किया. बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद, अब मेकर्स को उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स पर इस साफ-सुथरी पारिवारिक कॉमेडी को दूसरा मौका मिलेगा और यह डिजिटल दर्शकों को खूब पसंद आएगी।.
क्या है फिल्म की कहानी?
5 / 6दादी की शादी की कहानी एक उम्रदराज अकेली दादी के दोबारा शादी करने के फैसले के इर्द-गिर्द घूमती है. दादी का यह अनोखा फैसला उनकी पोती की शादी की तैयारियों में खलबली मचा देता है. इसके बाद पूरे परिवार में जनरेशन गैप (Gen D से Gen Z) को लेकर जो मजेदार ड्रामा, नोक-झोंक और कॉमेडी होती है, वही इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है.
मजेदार स्टार कास्ट
6 / 6इसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खतीबा, आर सरथकुमार और रिद्धिमा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. निर्देशक आशीष आर मोहन ने इस फिल्म के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेश दिया है.