'ऑडियंस की अटेंशन के लिए...', गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर TV एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने रिवील किया है कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. वहीं अब गौरव खन्ना के दोस्त अनुज सचदेवा ने दोनों की तलाक की खबरों पर बात की है.

gaurav khanna akansha chamola
1 / 6

विज्ञापन

क्या बोले अनुज सचदेवा?

क्या बोले अनुज सचदेवा?2 / 6

टीवी के फेमस एक्टर अनुज सचदेवा ने हाल ही में पॉडकास्टर विक्की लालवानी को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान अनुज ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों पर खुलकर बात की और कहा कि ये खबर उनके लिए भी शॉकिंग थी.

विज्ञापन

अनुज सचदेवा भी हुए हैरान

अनुज सचदेवा भी हुए हैरान3 / 6

अनुज ने आगे कहा कि मुझे पता नहीं था कि गौरव और आकांक्षा पिछले 9 महीनों से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा के बयान के बाद मैंने गौरव से बात की. गौरव ने कहा कि उन्हें आइडिया नहीं था कि वो तलाक लेने वाली खबर को वायरल कर देंगी.

अटेंशन लेने की कही बात

अटेंशन लेने की कही बात4 / 6

वहीं अनुज ने आगे ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन दोनों का तलाक बच्चे ना करने की वजह से हो रहा है. हालांकि दोनों का निजी मामला है और हम इस पर कुछ कह नहीं सकते हैं. आकांक्षा ने इस खबर को पब्लिक किया है तो मुझे लगता है कि शो में ऑडियंस की अटेंशन पाने के लिए ऐसा किया गया हो.

विज्ञापन

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया रिवील

'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया रिवील5 / 6

बता दें आकांक्षा चमोला ने हाल ही में 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर एक सीक्रेट रिवील किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि मैं और गौरव पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं और हम तलाक भी लेने जा रहे हैं. इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.

गौरव का रिएक्शन

गौरव का रिएक्शन6 / 6

वहीं हाल ही में आकांक्षा चमोला की तलाक की खबर रिवील करने के बाद गौरव खन्ना ने भी बात की. उन्होंने कहा कि वो मेरी पत्नी अभी भी है और मैं उसे सपोर्ट करूंगा. सोशल मीडिया पर भी दोनों की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन