Peddi OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी Ram Charan की फिल्म 'Peddi', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. यह इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Peddi film
1 / 5

सुपरस्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर अहम किरदार में नजर आई है. इस मूवी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है. यह मूवी सिनेमाघरों में  4 जून को रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म

पेद्दी फिल्म2 / 5

यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. फिल्म को हर कोई काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18 करोड़ रुपये थे. इतना ही नहीं फिल्म 'पेद्दी' ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जुलाई को 29 दिन हो चुके हैं और यह मूवी 240.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म ओटीटी रिलीज

पेद्दी फिल्म ओटीटी रिलीज3 / 5

अगर आपने इस मूवी को सिनेमाघरों में नहीं देखा है, तो अब आप यह फिल्म घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि यह मूवी 09 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह मूवी पहले तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.

पेद्दी फिल्म कहां देखें

पेद्दी फिल्म कहां देखें4 / 5

आपको बता दें कि राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' 30 जुलाई, 2026 को ओटीटी पर हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का लोग ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म की कहानी

पेद्दी फिल्म की कहानी5 / 5

वहीं 'पेद्दी' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह मूवी एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी देखने को मिलती है, जो आदिवासी गांव में रहता है. वो अपने समुदाय के सम्मान के लिए आवाज उठाता है. यह फिल्म आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. इस मूवी में जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु ने अहम किरदार निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन