Jio Hotstar पर गदर मचा रही 2 घंटे 14 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, हर सीन में छिपा है बड़ा राज

जियो हॉटस्टार फिल्में देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों जियो हॉट स्टार पर जमकर देखी जा रही है. यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

D Block film
1 / 5

अगर आप भी इन दिनों परिवार संग देखने के लिए ओटीटी पर कोई बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी खुली रह जाएगी. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गदर मचा रही है. हम जिस फिल्म की बात कर उसकी कहानी एक ऐसे कॉलेज के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जो आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

डी ब्लॉक फिल्म

डी ब्लॉक फिल्म2 / 5

आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं, जिसका क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कदम-कदम पर मौत देखने को मिलती है. यह फिल्म 2 घंटे 14 मिनट है, जिसे आप पूरे परिवार संग देखने का प्लान बना सकते हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

डी ब्लॉक फिल्म की कहानी

डी ब्लॉक फिल्म की कहानी3 / 5

दरअसल, इस फिल्म का नाम 'डी ब्लॉक' है, जो इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इस मूवी को हर कोई काफी पसंद कर रहा है. 'डी ब्लॉक' फिल्म को विजय कुमार राजेंद्रन के निर्देशन में बनाया गया है. इस फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास घूमती हुई नजर आती है, जो घने जंगलों के बीच मौजूद है. फिल्म की शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है. लेकिन बाद में यह फिल्म धिरे-धिरे काफी खौफनाक होती चली जाती है.

डी ब्लॉक फिल्म कहां देखें

डी ब्लॉक फिल्म कहां देखें4 / 5

फिल्म 'डी ब्लॉक' में देखने को मिलता है कि इंजीनियरिंग कॉलेज से अचानक छात्राओं की रहस्यमयी तरीके से मौतें होने लगती है. इस बात की शिकायत करने के बाद कॉलेज का प्रशासन और सिस्टम इस घटना को जंगली जानवरों का हमला बताकर उससे अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगता है.

विज्ञापन

डी ब्लॉक फिल्म कब रिलीज हुई

डी ब्लॉक फिल्म कब रिलीज हुई5 / 5

इस फिल्म की कहानी उस वक्त अलग मोड़ ले लेती है, जब फिल्म के मुख्य किरदार अरुल इस केस का पड़ताल शुरू करता है. यह फिल्म आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगी. इस मूवी को आईएमडीबी पर 5.5 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन