स्टारडम से गुमनामी और फिर AIDS से मौत, रजनीकांत की एक्ट्रेस की दर्दभरी कहानी सुन छलक पड़ेंगे आंसू!

Rajinikanth Actress Tragic Death Story: फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अक्सर फर्श से अर्श तक का सफर तय करते दिखाई देते हैं. अपने टैलेंट के दम पर ही ये सितारे ऑडियंस के दिलों पर राज कर पाते हैं. वहीं कुछ सितारों की लाइफ काफी स्ट्रग्लिंग भरी होती है. आज हम रजनीकांत के साथ काम करने वाली एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका निधन काफी दर्दनाक था.

Nisha noor tragic story
1 / 6

विज्ञापन

साउथ इंडस्ट्री में कमाया था नाम

साउथ इंडस्ट्री में कमाया था नाम2 / 6

रजनीकांत से लेकर कमल हासन जैसे सितारों संग काम करने वाली इस हसीना का नाम निशा नूर था. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से निशा ने ऑडियंस के दिलों पर खूब राज किया था. लेकिन एक बीमारी ने निशा की पूरी जिंदगी तबाह कर दी थी.

विज्ञापन

अर्श से फर्श तक पहुंच गई थीं एक्ट्रेस

अर्श से फर्श तक पहुंच गई थीं एक्ट्रेस3 / 6

धीरे-धीरे निशा का स्टारडम गिरता गया और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी. खबरें सामने आई थी कि काम ना मिलने की वजह से एक निर्माता ने निशा को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था. वहीं कई सालों के बाद एक्ट्रेस को सड़कों पर सोता देखा गया था.

AIDS से हुई मौत

AIDS से हुई मौत4 / 6

वहीं जब निशा की खबरें वायरल हुई तो एक एनजीओ ने उनकी मदद की थी. उस दौरान पता चला कि निशा नूर एड्स से पीड़ित थीं. निशा अपनी बीमारी की वजह से कंकाल जैसी हो गई थीं. वहीं साल 2007 में एक्ट्रेस ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

विज्ञापन

बड़े-बड़े सितारों संग किया काम

बड़े-बड़े सितारों संग किया काम5 / 6

बता दें निशा नूर बालाचंद्रन, विसु और चंद्रशेखर जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स की फिल्मों में काम कर तहलका मचा चुकी थीं. कमल हासन और रजनीकांत संग फिल्में करने के बाद वो इंडस्ट्री में खूब वायरल हुई थीं.

मुश्किल समय में पड़ गई थीं अकेली

मुश्किल समय में पड़ गई थीं अकेली6 / 6

वहीं एक्ट्रेस के मुश्किल समय में उन्हें अपने परिवार और अपने दोस्तों का भी सहारा नहीं मिल सका था. ये ही वजह थी कि उनकी मौत की कहानी ने हर किसी की आंखें नम कर दी थी. निशा का जीवन वाकई मुश्किलों में गुजरा और उनके फैंस आज भी उनके अच्छे काम की वजह से उन्हें याद भी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन