---विज्ञापन---

36 महीने बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे Rajinikanth, ‘Tiger’ बनकर फिर करेंगे धमाका

साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का आज यानी 02 जुलाई को टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपनी इस मूवी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, अब एक्टर की फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म से जुड़ा सारा काम हो चुका है. वहीं मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जिसके बाद फैंस मूवी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, आज यानी 02 जुलाई को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का टीजर जारी किया गया है. टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी Ram Charan की फिल्म ‘Peddi’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की उम्र 75 साल की है. लेकिन वो अब भी फिल्म में लीड रोल्स निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में आपको एक्टर जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि रजनीकांत की यह फिल्म साल 2023 में आई मूवी का सीक्वल है. खबर यह भी है कि फिल्म ‘जेलर 2’ में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. आपको बता दें कि रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: IMDb रेटिंग में ‘पंचायत’ की भी बाप निकली ये 10 एपिसोड की सीरीज, हर सीन में दिखेगा नया सस्पेंस

---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ के टीजर में क्या दिखा?

‘जेलर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी को नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में तैयार किया गया है, तो वहीं फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. ‘जेलर 2’ में विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विद्या बालन, एसजे सूर्या, योगी बाबू और राम्या कृष्णन जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जेलर’ फिल्म को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं फिल्म ने 650 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘जेलर 2’ अपने पहले पार्ट का कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं.

First published on: Jul 02, 2026 08:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola