Live Updates
23:43 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ किसने किया बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इतना ही नहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की मूवी ‘बंटवारा 1947’ के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर…

23:25 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: दूसरे दिन Yash की ‘टॉक्सिक’ ने कमाए महज इतने करोड़

साउथ एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन मूवी की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते है कि फिल्म ने आज कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

22:49 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: मोहनलाल की ‘दृश्यम 4’ के ऐलान पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 4’ (Drishyam 4) का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद से ही फैंस मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के रोल में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

21:54 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अंकित बालियान को मारी गई थीं 9 गोलियां, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को मारी गई थीं 9 गोलियां. इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. बता दें कि कोतवाली से कुछ ही दूरी पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गई थी. बता दें कि 4 गोलियां उनके शरीर के आर पार निकल गई है. 

---विज्ञापन---

21:31 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: रक्षाबंधन से पहले सुशांत को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई को याद किया है और कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही है. इतनी ही नहीं श्वेता ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

20:46 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Orlando Bloom ने शूटिंग शुरू होने से पहले छोड़ी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन एक्ट्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, उनके को-स्टार ने मूवी की शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म को छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में… पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

19:35 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर इस दिन स्ट्रीम होगी आलिया भट्ट की 'अल्फा'

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है.

18:31 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहीं हैं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज

आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो इस शुक्रवार (28 अगस्त 2026) OTT पर 2 या 3 नहीं बल्कि 5 फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

17:19 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आशा भोसले का आखिरी गाना इस दिन होगा रिलीज

मशहूर सिंगर आशा भोसले का आखिरी गाना जल्द ही फिल्म ‘ओम का हरी’ में रिलीज किया जाएगा. इस बात की जानकारी फिल्म निर्माताओं ने आज यानी बृहस्पतिवार (Thursday) को शेयर किया है. दिवंगत का यह गाना साल 2023 में रिकॉर्ड किया गया था. पढ़िए पूरी खबर…

16:18 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: शोएब अख्तर को ऑफर हुई थी 'गैंगस्टर' फिल्म?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने हाल ही में ताबिश हाशमी के शो में खुलासा किया है कि उन्हें एक ‘गैंगस्टर’ मूवी के लिए ऑफर दिया गया था. इतना ही नहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी अप्रोच किया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

14:40 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर छाई 12 एपिसोड्स की रोमांटिक कोरियन सीरीज

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम ‘अवर स्टिकी लव’ है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. रोमांस और कॉमेडी से भरी इस सीरीज के कुछ सीन्स में सस्पेंस भी भरा हुआ है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होने के बाद ही ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. अभी ये सीरीज टॉप 3 पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

14:13 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: रक्षा बंधन पर श्वेता कीर्ति सिंह को सताई भाई सुशांत सिंह राजपूत की याद

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह को भाई की याद सताई है. रक्षा बंधन पर भाई के ना होने का दुख श्वेता ने नोट शेयर कर व्यक्त किया. वहीं श्वेता ने बचपन की फोटोज शेयर करते हुए प्यार भरा नोट भी शेयर किया. श्वेता का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

13:37 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर कब रिलीज होगी आलिया भट्ट की 'अल्फा'?

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में छाने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ-साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं.

12:55 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा की 'राणाबली' की रिलीज डेट आई सामने

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

12:21 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 42 मिनट की फिल्म

जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है. ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं जहां अक्षय कुमार की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 5वें नंबर पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

11:41 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बनी 'प्यार प्रेमा कल्याणम'

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ फिल्म ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ छाई हुई है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

11:09 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान?

अंकित बालियान हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. शामली के रहने वाले अंकित ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा फेम ‘गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिला था. इस गाने के बाद से ही अंकित बालियान चर्चाओं में छा गए थे. पढ़िए पूरी खबर

10:43 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ऋचा चड्ढा ने बेटी संग मनाया Onam

ऋचा चड्ढा ने Onam के त्योहार को धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपनी बेटी जुनैरा को गोद में लिए हुए हैं. दोनों की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

---विज्ञापन---

09:50 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाती हैं ये 5 फिल्में

क्षाबंधन पर आप अपने भाई-बहन के साथ बॉलीवुड की फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में भी भाई-बहन का बॉन्ड देखने को मिलता है. ओटीटी पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ से लेकर शाहरुख खान की ‘जोश’ तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:34 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कुकू कोहली के निधन से भावुक हुए सलमान खान

सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले. अरुणा जी, आपके साथ मेरी संवेदनांए हैं. ईश्वर आपको इस दुख से निकले की शक्ति प्रदान करे.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Entertainment News: साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.

नेहा धूपिया का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' फिल्म थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'चुप चुप के', 'सिंह इज किंग', 'दे दना दन', 'तुम्हारी सुलु' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Worldwide Collection: पहले दिन ‘टॉक्सिक’ का कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन? बॉक्स ऑफिस पर छाए यश

'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---