Friday OTT Releases: इस शुक्रवार 'बंदर' से 'चुंबक' तक, ओटीटी पर आ रहीं हैं ये 5 फिल्में-सीरीज

आपको भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो इस शुक्रवार (28 अगस्त 2026) OTT पर 2 या 3 नहीं बल्कि 5 फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Friday Ott Release
1 / 6
इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहीं हैं ये 5 फिल्में-सीरीज. (PIC-IMDb)

ओटीटी लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन काफी बेस्ट होने वाला है. क्योंकि इस शुक्रवार को 2 या 3 नहीं बल्कि 5 शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली है, जिसका दर्शक भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर 'बंदर' से लेकर 'ग्रेवयार्ड सीजन 3' तक नाम शामिल है. चलिए जानते हैं कौन सी मूवी-सीरीज किस ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

चुंबक

चुंबक2 / 6

लिस्ट में पहला नाम कॉमेडी सीरीज 'चुंबक' (Chumbak) का आता है, जिसमें आपको एक बेहद दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलने वाली है. इस सीरीज की कहानी 5 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक दूसरे से बिल्कुल भी अलग है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को स्ट्रीम होने वाली है. यह सीरीज आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है और बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

पार्ट टाइमर्स

पार्ट टाइमर्स3 / 6

दूसरे स्थान पर तेलुगु एक्टर सिंधु और तेजा की फिल्म 'पार्ट टाइमर्स' का नाम शामिल है. इस मूवी में दो रूममेट्स की कहानी देखने को मिलती है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं. इस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, जिसकी वजह से आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं. यह मूवी जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

बंदर

बंदर4 / 6

तीसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का नाम आता है. यह मूवी 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन एक्टर मूवी बंदर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 28 अगस्त को दस्तक देने वाली है. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जो आपको अंत तक बांधकर रखती है.

विज्ञापन

द विस्पर मैन

द विस्पर मैन5 / 6

चौथे स्थान पर क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर मूवी 'द विस्पर मैन' का आता है. इस मूवी की कहानी टॉम केनेडी (Adam Scott) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी में देखने को मिलता है कि टॉम केनेडी का 8 साल का बेटा किडनैप हो जाता है और उसे ढूंढने के लिए काफी संघर्ष करता है. इतना ही नहीं वो अपने बच्चे को पाने के लिए एक एक्स पुलिस ऑफिसर की सहायता भी लेता है. इस मूवी में आपको सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है. यह मूवी शुक्रवार (28 अगस्त) को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाने वाली है.

अनबे डायना

अनबे डायना6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी 'अनबे डायना' (Anbe Diana) का आता है. इस मूवी की कहानी चेन्नई के पेरंबूर इलाके पर तैयार की गई है. मूवी में आपको एक शर्मीले तेलुगु एथलेटिक्स कोच की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने ही पड़ोसी के प्यार में पड़ जाते हैं. लेकिन इस प्यार में उनके पैरेंट्स ही रुकावट बन जाते हैं. यह फिल्म आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नी लिव (Sony Liv) पर 28 अगस्त यानी शुक्रवार को स्ट्रीम की जाने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन