---विज्ञापन---

Toxic Worldwide Collection: पहले दिन ‘टॉक्सिक’ का कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन? बॉक्स ऑफिस पर छाए यश

Toxic Worldwide Collection Day 1: यश की 'टॉक्सिक' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है.

---विज्ञापन---

Toxic Worldwide Collection Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और ओपनिंग डे पर तहलका मचा रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. पहले ही दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई कर फिल्म की शुरुआत तो धमाकेदार हुई है और अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई और तगड़ा उछाल देखने को मिलने वाला है. वहीं फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और ये ही वजह है कि एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, यश ने अपनी इस मूवी से छीना नंबर-1 का ताज

फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पीछे छोड़ पाती है या नहीं. हालांकि फिलहाल इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ही है.

यह भी पढ़ें: प्रभास की ‘स्पिरिट’ से भी आगे निकली ‘वाराणसी’! संदीप रेड्डी वांगा की इस बयान से मची हलचल

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

‘टॉक्सिक’ को पहले मेकर्स ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ 19 मार्च को ही रिलीज करने जा रहे थे. लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया और फिल्म को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. वहीं फिल्म में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. यश के साथ इन पांचों एक्ट्रेस ने भी अपने एक्शन सीन्स से फैंस का दिल जीता है. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

First published on: Aug 27, 2026 06:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola