Raksha Bandhan Movies: भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाती हैं ये 5 फिल्में, रक्षाबंधन के मौके पर करें बिंज वॉच

Raksha Bandhan Movies List: रक्षाबंधन पर आप अपने भाई-बहन के साथ बॉलीवुड की फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में भी भाई-बहन का बॉन्ड देखने को मिलता है. ओटीटी पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Raksha Bandhan Movies List
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) रक्षाबंधन पर देखें ये 5 फिल्में

Raksha Bandhan Movies List: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार को रिप्रेजेंट करता है. इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को देश भर में मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में भी कुछ फिल्में ऐसी हैं जो भाई-बहन के प्यार को दिखाती हैं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भाई-बहन का प्यारा बॉन्ड देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं आखिर हम किन फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

हम साथ-साथ हैं

हम साथ-साथ हैं2 / 6

साल 1999 में रिलीज हुई ये फैमिली ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में 4 भाई-बहनों के बॉन्ड को दिखाया गया है. अगर आप भी रक्षा बंधन पर फैमिली के साथ ही टाइम बिताना चाहते हैं तो ये फिल्म OTT पर घर बैठे देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू जैसे सितारे लीड रोल में हैं. ये जी5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

दिल धड़कने दो

दिल धड़कने दो3 / 6

साल 2015 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की इस फिल्म में भी भाई-बहन का प्यारा बॉन्ड देखने को मिलता है. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ-साथ अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, शेफाली शाह और फरहान अख्तर लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन4 / 6

अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' फिल्म भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहनों की खुशियों के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं. साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

जोश

जोश5 / 6

शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में भी भाई-बहन के बॉन्ड को दिखाया गया है. इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने भाई-बहन का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में इन दोनों के बॉन्ड को फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह और प्रिया गिल भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

कभी खुशी कभी गम

कभी खुशी कभी गम6 / 6

साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. करण जौहर की इस फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के बीच भाई वाला प्यारा बॉन्ड दिखाई दिया है. वहीं फिल्म में करीना कपूर और काजोल ने भी बहनों का किरदार निभाया है और दोनों के बॉन्ड ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन