1 / 6
(Pic Credit- Instagram) नेटफ्लिक्स पर छाई 12 एपिसोड्स की सीरीज
Netflix Trending Series: अगर आप रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो फटाफट 12 एपिसोड्स की इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इस सीरीज में क्यूट रोमांटिक स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को हाल ही में रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस सीरीज में रोमांस के साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

2 / 6
नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'अवर स्टिकी लव' है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. रोमांस और कॉमेडी से भरी इस सीरीज के कुछ सीन्स में सस्पेंस भी भरा हुआ है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होने के बाद ही ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. अभी ये सीरीज टॉप 3 पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी

3 / 6
इस सीरीज की कहानी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एंटी-करप्शन विभाग की एक तेज-तर्रार एम्पलॉई होती है जो एक क्रिमिनल गैंग के पीछे पड़ी होती है. वहीं इस दौरान कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गैंग की वजह से लड़की को चोट लग जाती है और उसकी याददाश्त चली जाती है. इसी दौरान वो अपने बॉयफ्रेंड को भी भूल जाती है.
कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

4 / 6
अब जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे उसका बायफ्रेंड उसकी मेमोरी वापस लाने का पूरी कोशिशें करता है. इसी दौरान दोनों की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. दोनों की लाइफ में टेंशन जैसा माहौल भी बन जाता है. इसके बावजूद भी कहानी में बहुत से ऐसे सीन्स देखने को मिलते हैं जो ऑडियंस के चेहरे पर एक स्माइल लेकर आते हैं. सीरीज के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
इन सीरीज को छोड़ा पीछे

5 / 6
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज ने कई बड़ी-बड़ी सीरीज को ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. इनमें द एर्ली स्प्रिंग, स्पूकी इन लव, तस्करी: द स्मग्लर्स वेब, सारे जहां से अच्छा, आउटर बैंक्स और ब्लड सैक्रिफाइस जैसी सीरीज शामिल हैं. हालांकि इन सीरीज को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

6 / 6
वहीं 'अवर स्टिकी लव' की बात करें तो ये एक कोरियन सीरीज है और सोशल मीडिया पर भी ये ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. इसकी कहानी से जुड़े कुछ सीन्स रील्स में भी वायरल हो रहे हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. अगर आप कोरियन की रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.