1 / 6
(Pic credit- Instagram) जियोहॉटस्टार पर छाई 2026 की कॉमेडी फिल्म
JioHotstar Trending Movie: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में हाल ही में बदलाव हुआ है. 2 घंटे 42 मिनट की फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ दिया है. लॉन्ग वीकेंड में देखने के लिए ये कॉमेडी फिल्म परफेक्ट चॉइस है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था और अब OTT पर भी ये फिल्म छाई हुई है.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्म

2 / 6
जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है. ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं जहां अक्षय कुमार की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' 5वें नंबर पर छाई हुई है.
फिल्म की कहानी

3 / 6
फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में फर्जी फिल्म की शूटिंग देखने को मिलेगी. दरअसल कहानी की शुरुआत एक बिजनेसमैन से होती है जो अपना काला धन एक ऐसी फिल्म में लगाने की प्लानिंग बनाता है जो फ्लॉप हो जाए. इसके लिए 2 ऐसे डायरेक्टर्स को हायर किया जाता है जो इंडस्ट्री में फ्लॉप होते हैं. इन डायरेक्टर्स का नाम देव-दास होता है. देव और दास को फिल्म के लिए स्टारकास्ट को चुनना शुरू करते हैं.
कहानी में भरे हैं ट्विस्ट

4 / 6
फिल्म में लीड एक्टर के लिए एक फ्लॉप एक्टर को कास्ट किया जाता है जिसका करियर बॉलीवुड में फ्लॉप होता है और वो पैसों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रहा होता. इस फिल्म को करने के लिए वो फ्लॉप एक्टर एकदम राजी हो जाता है क्योंकि प्रोड्यूसर उसे करोड़ों की रकम देता है. वहीं धीरे-धीरे पूरी स्टारकास्ट को हायर किया जाता है और फिल्म की शूटिंग शुरू की जाती है.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

5 / 6
शुरुआत में फिल्म की शूटिंग अच्छी चल रही होती है लेकिन बीच में स्टारकास्ट को एक गांव में जाना पड़ता है जो असली आतंकियों के कब्जे में होता है. इस दौरान कहानी में काफी कन्फ्यूजन भी देखने को मिलता है. वहीं कॉमेडी के साथ-साथ फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं. इस फिल्म के क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.
फिल्म की स्टारकास्ट

6 / 6
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ 15-20 सितारे अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आए. इनमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, यशपाल शर्मा और फरीदा जलाल जैसे कई सितारे हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की गई है.