Entertainment News: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वार’ से विक्की कौशल का नया पोस्टर हुआ रिलीज, जिसे देखने के बाद दर्शक मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह मूवी 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
अनुपम खेर ने गोविंदा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी
गोविंदा की डेटिंग अफवाहों और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि मैं गोविंदा का बहुत बड़ा फैन हूं. वो बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग और डांसिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. लेकिन आपको अपनी निजी जीवन या अपनी आदतों को पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए. हर किसी की जिंदगी में दुख-तकलीफें आती हैं. मुझे लगता है कि वो भी अपने आस-पास के माहौल से परेशान हो गए हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है वो इससे निपट लेंगे. मैं प्रार्थना करता हूं कि वो एक बार फिर से उठें और जितना काम अभी कर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा काम करें.
रुहानिका धवन का जन्मदिन
टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. इस दौरान उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. वहीं अब रुहानिका धवन रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. इस शो में रुहानिका कई बड़े सितारों से कंपीट कर रही हैं.
‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं इसकी ऑक्यूपेंसी 49.3% रही. ओपनिंग डे पर फिल्म के शोज 9,732 रहे. वहीं प्री-रिलीज में फिल्म ने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्री-रिलीज और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 74.90 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…