हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Swara Bhasker के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज, एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने को मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

00:29 (IST) 01 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Swara Bhasker के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज, एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं

स्वरा भास्कर की पर्सनल लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है. अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि उनके ससुर को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद तुरंत सर्जरी करनी पड़ी. स्वरा भास्कर ने सभी से दुआओं की अपील की है.

19:40 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 से बाहर आते ही Ashnoor Kaur को मिला सुकून, शेयर किया पहला रिएक्शन

Bigg Boss 19, Ashnoor Kaur: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो को जल्दी ही उसके 19वें सीजन का विनर मिल जाएगा. इस बीच अब फिनाले से पहले अशनूर बाहर हो गई हैं और उन्होंने अपना पहला रिएक्शन दे दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

19:07 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने शेयर की प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज आते ही छा गई हैं और वायरल हो रही हैं. सभी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

18:18 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dhurandhar की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पाक से आई चेतावनी

Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस बीच अब फिल्म की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

16:32 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रहे Ranveer Singh?

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' अपनी रिलीज के करीब आ रही है. ऐसे में लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है. फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' के एक सीन की मिमिक्री कर दी और कथित तौर पर चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

16:14 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: छुट्टी पर गई ऑस्ट्रियाई इन्फ्लुएंसर, हॉलिडे पार्टी से हुईं गायब, अब मिली डेड बॉडी

Stefanie Pieper Death: सोशल मीडिया की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर स्टेफनी पीपर की मौत हो गई. स्टेफनी पीपर के निधन से हर कोई बेहद परेशान है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

14:45 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: मैडॉक के 'स्त्री यूनिवर्स' में शामिल होंगी दीपिका पादुकोण?

मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण मैडॉक के 'स्त्री यूनिवर्स' में शामिल हो सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया गया है कि इस यूनिवर्स में एक बंगाली भूतनी शाखचुनी की एंट्री हो सकती है और इसे दीपिका पादुकोण निभा सकती हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई बात नहीं की है.

14:18 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' की ओटीटी रिलीज आई सामने

रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' नेटफ्लिक्स पर 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर इस बात का ऐलान किया है. फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा.

13:54 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: करण औजला ने कॉन्सर्ट में 71 साल के फैन संग किया डांस, वीडियो वायरल

करण औजला के अबू धाबी कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें सिंगर 71 साल के एक फैन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है.

13:10 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: CID के अभिजीत की शादी की फोटोज वायरल

टीवी के मशहूर टीवी सीरियल सीआईडी के अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में अभिजीत दूल्हा बने दिखाई दे रहे हैं. दरअसल आदित्य ने अपनी पत्नी मानसी के साथ 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है.

12:33 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हॉरर फिल्म

नेटफ्लिक्स पर मानव कौल की हॉरर फिल्म 'बारामूला' ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक के बाद एक बच्चे गायब हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं. इसमें मानव कौल की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.पढ़िए पूरी खबर

11:50 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सुनील शेट्टी ने की स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ

सुनील शेट्टी ने स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ की है. क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना को सपोर्ट करने के लिए WBBL में पार्टिसिपेट नहीं किया. जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी ने जेमिमा की खूब तारीफ की है.

11:09 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: मशहूर कन्नड़ एक्टर उमेश का हुआ निधन

मशहूर कन्नड़ एक्टर उमेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर लीवर कैंसर से जूझ रहे थे. जिसके बाद वो आज रविवार को जिंदगी की जंग हार गए. पढ़िए पूरी खबर

10:38 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: नयनतारा ने बेटों के साथ शेयर की क्यूट अनसीन फोटोज

साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने नन्हे बेटों के साथ क्यूट अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक हैंडमेड बर्थडे कार्ड भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. फैंस भी इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं.

10:05 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कृति सेनन को भीड़ से बचाते दिखे धनुष, वीडियो वायरल

'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के लीड एक्टर्स कृति सेनन और धनुष मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में पहुंचे. इस दौरान थिएटर के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई. कृति सेनन को धनुष भीड़ से बचाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

09:40 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपने हेक्टिक शेड्यूल के बाद परिवार के साथ टाइम बिताती नजर आईं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

09:15 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट

सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया. भाईजान ने कहा कि धर्मेंद्र के जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा नुकसान पहुंचा है. सलमान खान ने इमोशनल होकर कहा कि मैं आज शो की शूटिंग नहीं करना चाहता था. लेकिन काम करना पड़ता है.

08:46 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: महेश बाबू की 'वाराणसी' फिल्म का बदला नाम

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का नाम बदल दिया गया है. विवाद के बीच मेकर्स ने फैसला लिया और अब फिल्म को 'राजामौली की वाराणसी' के टाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

08:10 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: क्या करती हैं दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा?

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण का नाम रोहन आचार्य संग जुड़ रहा है. खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दीपिका पादुकोण जहां फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस हैं तो अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं. गोल्फ प्लेयर होने के साथ-साथ अनीशा अपनी बहन दीपिका पादुकोण की 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन की सीईओ भी हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:42 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' और 'गुस्ताख इश्क' ने कितनी की कमाई?

धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' और विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. 'तेरे इश्क में' फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ की बंपर कमाई की है. 2 दिनों में फिल्म ने 33 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इसके साथ ही 'गुस्ताख इश्क' की कमाई में दूसरे दिन ही गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 45 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने अब तक भारत में 95 लाख का बिजनेस ही किया है.

07:00 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' फेम राशि खन्ना का बर्थडे आज

'120 बहादुर' फेम एक्ट्रेस राशि खन्ना अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. राशि ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत जॉन अब्राहम की 'मद्रास कैफे' से की थी. हालांकि राशि को असली पहचान शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज से मिली.

06:46 (IST) 30 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में प्रणित-गौरव के बीच दरार!

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान और माधरी दीक्षित घरवालों के साथ फन गेम खेलते नजर आए. इस दौरान प्रणित से पूछा गया कि गौरव बॉसी हैं या टीम लीडर, इस पर प्रणित ने गौरव को बॉसी कह दिया. जिससे गौरव भी प्रणित से खफा होते दिखाई दिए.

23:54 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कृति सेनन का भीड़ में फंसी हुई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भीड़ में फंसी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में धनुष अभिनेत्री को इस भीड़ से निकालते नजर आ रहे हैं. अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

23:33 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Anupam Kher ने फ्लाइट से शेयर की रहस्यमयी इंसान की फोटो, अब किया खुलासा

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपने फैंस को कंफ्यूज कर दिया. अभिनेता ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद हर कोई कंफ्यूज हो गया. पढ़ें पूरी खबर...

22:10 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Salman Khan की इस एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल, लुक देख फैंस हैरान, पहचानना मुश्किल

Salman Khan Actress Viral Video: सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिनेत्री का पहचानना मुश्किल हो गया है. आइए जानते हैं कि किस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

21:40 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 से अशनूर कौर का पत्ता साफ

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 से अशनूर कौर को बेघर कर दिया गया है. शो में सलमान ने अशनूर को जमकर डांट लगाई और उन्हें घर के बाहर का रास्ता दिखाया है.

21:34 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Rohan Acharya कौन हैं? जिनको डेट कर रही Deepika Padukone की बहन

Who is Rohan Acharya: दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दीपिका की बहन अनीशा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं रोहन? पढ़ें पूरी खबर...

20:55 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: मृदुल तिवारी का फैनबेस देख हिला इंटरनेट, वीडियो हुआ वायरल

बिग बॉस 19 के एक्स कंटेस्टेंट्स मृदुल तिवारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मृदुल का फैनबेस देख हर कोई हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है.

19:18 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19: इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन, क्या फिनाले से पहले पलटेगा खेल?

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के बेहद करीब है. शो के कंटेस्टेंट्स बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि इस सीजन का विनर कौन होगा? पढ़ें पूरी खबर...

18:20 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: तमिल फिल्मों के हैं दीवाने, तो हो जाइए तैयार, दिसंबर में ओटीटी पर धड़ाधड़ पर आ रहीं ये 7 धांसू मूवीज

Tamil Films Ott Release: ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको ओटीटी पर आने वाली तमिल फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

17:29 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का बनने वाला है देओल फैमिली से रिश्ता

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण करण देओल (सनी देओल के बेटे) की पत्नी दिशा आचार्य के भाई रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं. ऐसे में जानकारी मिली है कि रोहन और अनीशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है, लेकिन जानकारी है कि दोनों की सगाई हो चुकी है. अब अगर ये खबर सही है, तो जल्द ही दीपिका और रणवीर का रिश्ता भी देओल परिवार के साथ जुड़ जाएगा.

16:53 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: एक साल के हुए श्रद्धा आर्या के जुड़वां बच्चे, दिखाई झलक

श्रद्धा आर्या ने अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर की है. वह एक साल के हो गए हैं. एक साल होने की खुशी में एक्ट्रेस ने उनकी झलक दिखाई और खुशी जाहिर की है.

16:52 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का फिनाले? प्राइज मनी समेत यहां जानें पूरी डिटेल्स

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच आइए जानते हैं कि शो से जुड़ी डिटेल्स क्या-क्या हैं? पढ़ें पूरी खबर...

16:16 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग में सब पर भारी पड़ीं रेखा

मनीष मल्होत्रा की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के इन दिनों काफी चर्चे हैं. ऐसे में बीते दिन ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई सितारे पहुंचे. लेकिन, इस बीच सबसे ज्यादा रेखा का लुक ध्यान खींचने वाला था. पढ़िए पूरी खबर.

14:32 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: जानिए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या-क्या हुआ?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गईं. पलाश पर स्मृति को चीटिंग के आरोप तक लगे. ऐसे में इस पर कई रिएक्शन्स भी आ चुके हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं, इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ. पढ़िए पूरी खबर.

13:47 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'अखंडा 2' से जारी हुआ 'तांडवं' का टीजर

नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'अखंडा 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी इस फिल्म से नया गाना 'तांडवं' भी रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है. इसी बीच अब इस गाने का टीजर वीडियो जारी किया गया है. देखिए...

13:41 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: CID फेम आदित्य श्रीवास्तव ने दोबारा रचाई शादी

CID के फेमस इंस्पेक्टर अभिजीत यानी एक्टर आदित्य श्रीवास्तव अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबर को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने अपनी वाइफ मानसी श्रीवास्तव के साथ 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर दोबारा शादी की और इस खास सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

13:37 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पलाश से लिंकअप की खबरों पर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी

पलाश मुच्छल का नाम लगातार कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी के साथ जोड़ा जा रहा था. ऐसे में अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा कि उनका मेंटली काफी परेशान हैं. उन्होंने दोनों के रिश्ते में मनमुटाव की अफवाहों को लेकर कहा कि इसमें उनका कोई रोल नहीं हैं और उन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.

12:03 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा पहले बच्चे के पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं. कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है.

11:56 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सिद्धू मूसेवाला की मौत के 3 साल बाद रिलीज हुआ सॉन्ग 'बरोटा'

सिद्धू मूसेवाला की मौत के 3 साल बाद उनका नया गाना 'बरोटा' रिलीज किया गया है, जो कि यूट्यूब पर आते ही छा गया है. सिंगर की आवाज में इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये पल उनके लिए भावुक कर देने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

11:50 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के आखिरी वीकेंड का वार में सितारों का धमाल

'बिग बॉस 19' के आखिरी वीकेंड का वार में धमाल मचने वाला है. शो में माधुरी दीक्षित से लेकर पवन सिंह तक कई सितारे सलमान खान के साथ ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

11:28 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra को खोने गम में हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की याद सता रही है. वह उनकी मौत के गम से उबर नहीं पा रही हैं. एक्ट्रेस लगातार हीमैन से जुड़ी कोई ना कोई यादें शेयर कर रही हैं. इन यादों के सहारे वह इस खालीपन को दूर करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन, अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:11 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'दिल्ली क्राइम 3' एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने रेखा संग शेयर की फोटोज

'दिल्ली क्राइम 3' वेब सीरीज में नजर आ चुकीं सयानी गुप्ता ने रेखा संग कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. सयानी ने फोटोज के कैप्शन में दिल छू जाने वाली बात की. सोशल मीडिया पर सयानी की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

10:44 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'गुस्ताख इश्क' के लिए अर्जुन कपूर ने मनीष मल्होत्रा को दी बेस्ट विश

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फिल्म प्रोड‌क्शन में भी कदम रख दिया है. 'गुस्ताख इश्क' फिल्म को मनीष मल्होत्रा ने ही प्रोड्यूस किया है. वहीं मनीष मल्होत्रा को अर्जुन कपूर ने अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी है.

10:15 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव का एक्टिंग डेब्यू

'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एलविश यादव एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. एल्विश अमेजन एमएक्स प्लेयर की अपकमिंग वेब सीरीज 'औकात के बाहर' में लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं. वेब सीरीज का हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 3 दिसंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने जा रही है.

09:45 (IST) 29 Nov 2025

Bigg Boss 19 LIVE: वीकेंड का वार में सलमान खान संग नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस को बिग बॉस के सेट पर स्पॉट किया गया है. सोशल मीडिया पर फैंस भी दोनों का रीयूनियन देख काफी एक्साइटेड हैं.

09:13 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कैलाश खेर ने इंटरव्यू में बताया किस गाने ने रिलीज से पहले रचा था इतिहास

पद्मश्री सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में News24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके गाने 'तेरी दीवानी' ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया था. पढ़िए पूरी खबर

08:29 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: फवाद खान आज मना रहे अपना 44वां जन्मदिन

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान आज यानी 29 नवंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. पाकिस्तानी कलाकार होने के बावजूद भी फवाद खान का कॉन्ट्रीबियूशन इंडियन सिनेमा में काफी रहा है. एक्टर 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड सन्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

08:13 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

शहबाज और अशनूर के घर से बेघर होने के बाद मेकर्स को टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और मालती चाहर शामिल हैं. ये 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में एक साथ एंट्री करने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:54 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: अंकिता लोखंडे ने की माही विज के टीवी कमबैक की तारीफ

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज 'सहर होने को है' टीवी सीरियल से कमबैक कर रही हैं. वहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने माही विज के कमबैक की खूब तारीफ की है. सोशल मीडिया पर माही की पोस्ट शेयर कर अंकिता ने माही का हौसला बढ़ाया.

07:13 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने कितनी की कमाई?

धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ की बंपर कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

07:01 (IST) 29 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने अशनूर को लगाई फटकार

'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान अशनूर कौर को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने तान्या को लकड़ी से मारने के लिए अशनूर को खूब खरी-खोटी सुनाई.

Entertainment News Update in Hindi: स्वरा भास्कर की पर्सनल लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही है. अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि उनके ससुर को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद तुरंत सर्जरी करनी पड़ी. स्वरा भास्कर ने सभी से दुआओं की अपील की है.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. वीकेंड का वार में अशनूर कौर को घर में हिंसा करने के लिए घर से बेघर कर दिया गया है. इसके बाद घर का माहौल भी थोड़ा मुश्किल भरा दिखाई दिया. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के होस्ट सलमान खान और माधरी दीक्षित घरवालों के साथ फन गेम खेलते नजर आए. इस दौरान प्रणित से पूछा गया कि गौरव बॉसी हैं या टीम लीडर, इस पर प्रणित ने गौरव को बॉसी कह दिया. जिससे गौरव भी प्रणित से खफा होते दिखाई दिए. शो के आखिरी हफ्ते में लग रहा है कि प्रणित और गौरव के बीच लड़ाई देखने को मिल सकती है. वहीं शहबाज को कम वोट्स मिलने की वजह से एविक्ट किया जाएगा. इसके साथ ही ‘120 बहादुर’ फेम एक्ट्रेस राशि खन्ना अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. राशि ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत जॉन अब्राहम की ‘मद्रास कैफे’ से की थी. हालांकि राशि को असली पहचान शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज से मिली.

यह भी पढ़ें: BO Collection: Tere Ishk Mein ने ओपनिंग डे पर मेकर्स को किया मालामाल, जानें कितने छापे नोट

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. ‘तेरे इश्क में’ फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ की बंपर कमाई की है. 2 दिनों में फिल्म ने 33 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई में दूसरे दिन ही गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 45 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने अब तक भारत में 95 लाख का बिजनेस ही किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola