हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: रिलीज से एक दिन पहले सामने आई 'तेरे इश्क में' की बीटीएस फोटो, बनारस घाट पर टहलते दिखे धनुष

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

16:23 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट अटेंड करने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट के अटेंड करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके घर पहुंच चुके हैं.

16:21 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पापा धर्मेंद्र के घर पहुंचे बॉबी देओल

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. ऐसे में आज यानी कि 27 नवंबर को उनकी प्रेयर मीट रखी गई है, जिसे अटेंड करने के लिए बॉबी देओल पापा धर्मेंद्र के घर पहुंचे हैं.

16:19 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: धनुष ने वाराणसी में भोले शंकर से लिया आशीर्वाद

धनुष फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर चर्चा में हैं. इसकी रिलीज के बीच वह कृति सेनन के साथ वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने गंगा आरती की और भोले शंकर आशीर्वाद भी लिया.

16:07 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra से आखिरी मुलाकात को तरसती रह गईं 79 साल की एक्ट्रेस

1970-80 के दशक की खूबसूरत अदाकारा मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद किया और बताया कि उनसे वह आखिरी घड़ी में मिल नहीं पाई थीं. जब वह आईसीयू के बाहर घंटों इंतजार करती रही थीं. पढ़िए पूरी खबर.

15:31 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: सामने आई 'तेरे इश्क में' की बीटीएस फोटो

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क' को सिनेमाघरों में 28 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब एक दिन पहले ही बनारस के घाट से फिल्म की बीटीएस फोटोज सामने आई है.

15:26 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' ने OTT पर आते ही मचाई धूम, जानिए X पर क्या बोली पब्लिक

हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' ओटीटी पर आते ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं X पर लोगों ने क्या कहा. पढ़िए पूरी खबर.

14:05 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: धनुष और कृति सेनन ने की गंगा आरती

धनुष और कृति सेनन की जोड़ी फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आने वाली है. फिल्म को 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसी बीच अब दोनों स्टार एक्टर्स गंगा आरती करते हुए नजर आए. उन्हें वाराणसी में स्पॉट किया गया.

14:03 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: चर्चा में आयशा खान का लुक

'बिग बॉस' फेम और मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान, कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में नजर आने वाली हैं. ऐसे में बीते दिन ही इसका ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट रखा गया था, जिसमें उनका शानदार लुक देखने के लिए मिला था. वह रेड कलर की ड्रेस में कमाल लगीं.

13:55 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ऋषिकेश में डर के मारे आरती 'हे गंगा मैया' गाने लगे थे अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 17 के हालिया एपिसोड में खुद से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जो उनकी फिल्म 'गंगा की सौगंध' से जुड़ा है. google_vignette">पढ़िए पूरी खबर.

13:11 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: आज होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट

देओल फैमिली ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का ऐलान किया है, जिसे आज यानी कि 27 नवंबर की शाम 5 बजे तक 7.30 बजे तक रखा जाएगा.

13:09 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'औकात के बाहर' का ट्रेलर रिलीज

एल्विश यादव और मल्हार राठौड़ की ड्रामा सीरीज 'औकात के बाहर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा.

12:59 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘शहज़ादी… है तू दिल की…’ का एक्शन से भरपूर प्रोमो रिलीज

टीवी सीरियल 'शहजादी है तू दिल की' का नया प्रोमो जारी किया गया है, जो एक्शन से भरपूर है. इस लव स्टोरी में देखने के लिए मिल रहा है कि किस तरह उत्तर भारत की गर्मजोशी और दक्षिण भारत की आत्मा एक साथ मिलकर एक सुंदर रिश्ता गढ़ती है. कहानी में भावनाएं भी हैं, तड़प भी है और एक ऐसा रोमांस है, जो दिल को छू लेता है.

12:45 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के ट्रेलर को प्यार देने के लिए कार्तिक आर्यन ने फैंस को किया धन्यवाद

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैंस इस ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन ने फैंस के लिए पोस्ट शेयर की है और उन्हें धन्यवाद कहा है.

12:43 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra के चौथे पर Hema Malini ने शेयर की स्पेशल मोमेंट की तस्वीरें

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. वह 89 साल के थे. ऐसे में अब एक्टर के निधन के चौथे पर हेमा मालिनी ने उनके साथ बिताए हसीन पलों की तस्वीरों को शेयर किया है. देखिए फोटोज...

11:58 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Dharmendra के निधन के 3 दिन बाद Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. देओल परिवार के लिए ये काफी मुश्किल घड़ी रही है. ऐसे में अब हेमा मालिनी ने भी पति के गुजरने के तीन दिन बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए पूरी खबर.

11:51 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' प्राइम वीडियो पर हिंदी में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

11:14 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर Stranger Things 5 हुई रिलीज

नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' रिलीज हो चुकी है. वहीं फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था. अब जब ये सीरीज रिलीज हो चुकी है तो सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इसको लेकर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं.

10:37 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: आदित्य धर ने रणवीर सिंह के 'धुरंधर' किरदार पर किया खुलासा

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' इन दिनों सुर्खियों में है. आदित्य धर ने 'धुरंधर' के किरदार पर चुप्पी तोड़ी है. डायरेक्टर ने कहा कि रणवीर सिंह का किरदार मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर नहीं है. पढ़िए पूरी खबर

10:08 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: शबाना आजमी ने की फरहान अख्तर की तारीफ

फरहान अख्तर अपनी लेटेस्ट फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब शबाना आजमी ने फरहान अख्तर की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर शबाना आजमी ने लिखा कि मुझे आप पर गर्व है. मुझे '120 बहादुर' काफी पसंद आई.

09:13 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कौन हैं मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता?

मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. इसके चलते हर्ष मेहता चर्चाओं में आ गए हैं. बता दें 33 साल के हर्ष मेहता एक हीरे के व्यापारी हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

08:40 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र और दिलीप कुमार का पुराना वीडियो वायरल

धर्मेंद्र और दिलीप कुमार का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें दोनों के बीच भाइयों जैसा प्यार देखने को मिला. फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और दिलीप कुमार का रिश्ता काफी मजबूत रहा है.पढ़िए पूरी खबर

08:26 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में तान्या और अशनूर के बीच हुई लड़ाई

सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. इसमें अशनूर कौर टास्क कर रही हैं और तान्या मित्तल अशनूर को डिस्ट्रैक्ट करती नजर आ रही हैं. इस दौरान अशनूर टास्क में इस्तेमाल हुई लकड़ी का फट्टा तान्या पर फेंकती नजर आईं. तान्या थोड़ी देर के लिए शॉक्ड हो गई. पढ़िए पूरी खबर

07:58 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ की ही कमाई की. फिल्म ने भारत में 14 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 17 करोड़ पहुंच गया है. 'मस्ती 4' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 12.85 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 15 करोड़ पहुंच गया है. पढ़िए पूरी खबर

07:27 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में मालती और फरहाना के बीच जंग

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच एक बार फिर जंग देखने को मिली. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें 'टिकट टू फिनाले' टास्क के दौरान दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं देखने को मिल रही है.

07:00 (IST) 27 Nov 2025

Entertainment News LIVE: हिमांशी खुराना का बर्थडे आज

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. हिमांशी खुराना को 'बिग बॉस 13' में भी देखा जा चुका है. शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और शहनाज गिल के साथ उनका कलेश देखने को मिला था.

23:54 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Palash Muchhal को अस्पताल से मिली छुट्टी, Smriti Mandhana संग शादी पर नहीं कोई अपडेट

Palash Muchhal Discharged From Hospital: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. पलाश लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

23:54 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Amitabh Bachchan ने शेयर किया वीडियो, 26/11 मुंबई हमले और पहलगाम हमले पर बोले बिग बी

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बिग बी ने 26/11 मुंबई हमले और पहलगाम हमले पर बात की है. इस दौरान बिग बी ने कहा कि वो आए थे. अमिताभ बच्चन ने अपने इस वीडियो में और क्या कहा? इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

23:29 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हुई जमकर मस्ती, देखें फोटोज

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Launch Event: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' को लेकर चर्चा में हैं. आज 26 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसमें फिल्म की कास्ट ने जमकर मस्ती की. देखें फोटोज

23:05 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘बच्चों के सामने गाली, लिव-इन में रहना, बिना कपड़ों वाली…’, Celina Jaitly ने पति Peter Haag पर लगाए ये संगीन आरोप

Celina Jaitly, Peter Haag: मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पति पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं? पढ़ें पूरी खबर...

22:24 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कब होगी Dharmendra की प्रेयर मीट? हीमैन की याद में साथ दिखेगा पूरा बॉलीवुड

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो चुका है. हीमैन के निधन से पूरे देश में अभी भी शोक की लहर है. हर कोई हीमैन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

20:53 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Gulnaaz Khan कौन हैं? Smriti Mandhana-Palash Muchhal शादी विवाद में कोरियोग्राफर की एंट्री

Who Is Gulnaaz Khan: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पलाश को लेकर इस वक्त तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:09 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी के घर पहुंचे अर्पिता और आयुष

धर्मेंद्र के निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड देओल परिवार का गम बांटने के लिए उनके घर जा रहा है. इस बीच सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष, हेमा मालिनी के घर पहुंचे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

19:25 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: Malaika Arora रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुईं स्पॉट, पैप्स को देख किया किनारा

Malaika Arora with Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

18:47 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: आमिर खान बने आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस पाने वाले पहले अभिनेता

आमिर खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने कई कल्ट फिल्म दी हैं, और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है.

18:24 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' पर आया लेटेस्ट अपडेट

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अक्षय ओबेरॉय की फिल्म में एंट्री हो चुकी है. अक्षय ने खुद आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वो किंग खान की फिल्म में नजर आएंगे.

17:42 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: इश्क जलाकर - कारवां: ‘धुरंधर’ का नया गाना रिलीज

साल की सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' का ट्रैक 'इश्क जलाकर - कारवां' रिलीज कर दिया गया है. यह गाना पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है! जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को सश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. यह गाना फिल्म 'बरसात की रात' में रोशन लाल के ओरिजिनल गाने से प्रेरित है और सारेगामा के म्यूजिक कैटलॉग का हिस्सा है.

17:38 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: जब दिलीप कुमार ने की थी इमरान खान की मदद

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के निधन की खबरें काफी चर्चा में हैं. ऐसे में आपको उनसे और दिलीप कुमार से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब एक्टर की मदद से पूर्व पीएम की मां के नाम पर कैंसर हॉस्पिटल बन पाया था. पढ़िए पूरी खबर.

17:30 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘लगता है इमरान को हम ही छुड़ाएंगे…’, जब बॉलीवुड एक्टर ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के सरेआम लिए थे मजे

Imran Khan News: आज अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रावलपिंडी के आदियाला जेल में हत्या कर दी गई है. जैसे ही ये रूमर्स आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई. पढ़ें पूरी खबर...

16:59 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र को किया याद

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में धर्मेंद्र को याद किया. उन्होंने कहा कि वो उनके लिए परिवार की तरह थे.

16:53 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: ‘ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की पावर नहीं…’, Kapil Sharma ने कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर क्या कहा?

Kapil Sharma on Canada Cafe Shooting Incident: मशूहर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब कपिल ने कनाडा में हुई फायरिंग की घटना पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़ें पूरी खबर...

16:51 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कनाडा में रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग पर पहली बार बोले कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 'किस किस को प्यार करूं 2' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में कनाडा में रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग पर बात की और कहा कि उनका मानना है कि वहां की पुलिस के पास उतनी पावर नहीं है.

16:34 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान संग इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का रहा अफेयर

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का जेल में निधन हो गया. वह 73 साल के थे. उनकी मौत पर सस्पेंस बरकरार है. ऐसे में आपको उनके बॉलीवुड के तार के बारे में बता रहे हैं. उनका नाम इंडस्ट्री की तीन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. पढ़िए पूरी खबर.

15:08 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 50 सालों में 'शोले' के इन कलाकारों की हो चुकी मौत

रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' की रिलीज को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं. इतने सालों में फिल्म के कई दिग्गज कलाकारों का निधन हो गया. बीते दिन 24 नवंबर को फिल्म के वीरू यानी कि धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली. ऐसे में आज आपको फिल्म के 9 मेल कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:12 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'किस किस को प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है.

14:07 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: पर्सनैलिटी राइट्स के लिए हाई कोर्ट पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी कानूनी पचड़ों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस इस पर किसी विवाद नहीं बल्कि पर्सनैलिटी राइट्स के प्रोटेक्शन को लेकर कोर्ट पहुंची हैं.

13:43 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कपल गोल्स देते दिखे संजय मिश्रा और महिमा चौधरी

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की जोड़ी जल्द ही स्क्रीन पर नजर आने वाली है. दोनों फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को कपल गोल्स देते हुए देखा जा सकता है.

13:33 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की ओटीटी रिलीज का ऐलान

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है, जिसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. नेटफ्लिक्स से पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी शेयर की गई है. फिल्म को आप घर बैठे 27 नवंबर से देख सकेंगे.

13:24 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना स्किप किया 'केबीसी' का स्पेशल एपिसोड

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पलाश मुच्छल संग शादी पोस्टपोन होने के बाद अब उन्होंने केबीसी का स्पेशल वर्ल्ड कप एपिसोड को स्किप किया है. हाल ही में उनके पिता की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उनकी शादी की पोस्टपोन होने खबर सामने आई थी.

13:19 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कुनिका सदानंद ने बताया कुमार सानू संग कैसे टूटा रिश्ता?

कुनिका सदानंद एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. वह शो में भी कई बार अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं. ऐसे में अब उन्होंने 30 साल बाद कुमार सानू संग रिलेशनशिप का सच बताया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:58 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: रातोंरात नेशनल क्रश बनने के बाद एक्ट्रेस को आते हैं भद्दे मैसेज

एक्ट्रेस गिरिजा ओक इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं वह रातोंरात नेशनल क्रश बन गईं. इसी बीच उन्होंने फेम मिलने के पीछे के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया और कहा कि लोग उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

11:53 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'वाराणसी' मेकर्स ने BTS वीडियो की शेयर

'वाराणसी' फिल्म के मेकर्स ने महेश बाबू का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें महेश बाबू की बैल पर बैठने वाली एंट्री देखने को मिल रही है.

11:21 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: एंटी नारकोटिक्स सेल ने ओरी को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया

252 करोड़ ड्रग्स पार्टी केस में एंटी नारकोटिक्स सेल ने ओरी को पूछताछ के लिए दोबारा से तलब किया है. उन्हें 26 नवंबर यानी कि आज ANC के सामने पेश होना है. बीते दिन ही मंगलवार को इसी मामले में पुलिस ने 5 घंटे तक अभिनेता सिद्धांत कपूर से पूछताछ की थी.

11:13 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'स्वयम्भू' के लिए वियतनाम से आए तलवारबाज़

निखिल सिद्धार्थ, साम्युक्ता और नाभा नटेश स्टारर फिल्म 'स्वयम्भू' का शूट खत्म हो गया है. ऐसे में अब सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि वियतनाम से तलवारबाजी में माहिर एक टीम को यहां बुलाया गया था, ताकि वे फिल्म के लिए स्टंट आर्टिस्ट्स को ट्रेनिंग दे सकें. फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में सैकड़ों आर्टिस्ट्स शामिल थे, जिसे हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ में 60 दिनों तक शूट किया गया. इसे 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

10:58 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: दिसंबर में OTT पर रिलीज होंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

दिसंबर के महीने में ओटीटी पर 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इसमें माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' और आयुष्मान खुराना की 'थामा' भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:15 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' से बेघर हुए कंटेस्टेंट्स का हुआ रीयूनियन

'बिग बॉस 19' से जो कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए हैं अब बाहर आकर उन सभी कंटेस्टेंट्स का रीयूनियन हुआ. नेहल चुडासमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया. इसमें नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नतालिया जानोसजेक, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद और नीलम गिरी नजर आ रहे हैं.

09:59 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: कौन है 'बिग बॉस 19' का पहला फाइनलिस्ट?

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के पहले फाइनलिस्ट का नाम सामने आ गया है. 'टिकट टू फिनाले' जीतकर जो सदस्य सीधे फिनाले वीक में चला गया है वो गौरव खन्ना हैं. फाइनलिस्ट बनने के साथ-साथ गौरव घर के कैप्टन भी बन गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:17 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: निकितिन धीर ने धर्मेंद्र को किया याद

दिवंगत एक्टर पंकज धीर के बेटे और एक्टर निकितिन धीर ने धर्मेंद्र की अनसीन फोटोज शेयर की हैं. निकितिन ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र ने आईसीयू से कॉल करके कहा था कि वो जल्द ठीक होकर घर आ जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर

08:40 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 26/11 अटैक पर बनी फिल्में-सीरीज

साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई में आतंकी हमला हुआ था. वहीं इस आतंकी हमले पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं. आज हम आपके लिए ऐसी ही फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं जिनमें आतंकी हमले का खौफनाक मंजर दिखाई दिया है.पढ़िए पूरी खबर

08:01 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' ने कितनी की कमाई?

फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. पांचवें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की ही कमाई की. फिल्म ने भारत में 13 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 15 करोड़ पहुंच गया है. 'मस्ती 4' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5वें दिन सिर्फ 1.60 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 11.70 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 14.75 करोड़ पहुंच गया है. पढ़िए पूरी खबर

07:20 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' एक्टर अर्जुन रामपाल का बर्थडे आज

'धुरंधर' फेम एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' फिल्म से की थी. अर्जुन रामपाल अब 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं.

07:07 (IST) 26 Nov 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में 'टिकट टू फिनाले' की रेस

'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद भी एविक्ट हो गई हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच 'टिकट टू फिनाले' को लेकर जंग देखने को मिल रही है. बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया है जो भी इस टास्क को जीत जाएगा वो 'टिकट टू फिनाले' का हकदार हो जाएगा और वो डायरेक्ट फिनाले में चला जाएगा.

Entertainment News in Hindi: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क’ को सिनेमाघरों में 28 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब एक दिन पहले ही बनारस के घाट से फिल्म की बीटीएस फोटोज सामने आई है.

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद भी एविक्ट हो गई हैं. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ को लेकर जंग देखने को मिल रही है. इस बीच मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच फिर से तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली. सोशल मीडिया पर शो का लेटेस्ट प्रोमो छाया हुआ है. इसके साथ ही आज पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. हिमांशी खुराना को ‘बिग बॉस 13’ में भी देखा जा चुका है. शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और शहनाज गिल के साथ उनका कलेश देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें: 120 Bahadur और Masti 4 की कमाई में 5वें दिन भी भारी गिरावट, जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ की ही कमाई की. फिल्म ने भारत में 14 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 17 करोड़ पहुंच गया है. ‘मस्ती 4’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 12.85 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 15 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola