---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: यश की Toxic में विदेशी हीरोइन की एंट्री, टीजर से बढ़ा क्रेज

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Jan 8, 2026 22:57
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: यश ने अपने 40 वें जन्मदिन पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन सभी के मन एक ही सवाल घूम रहा है कि टीजर में यश के साथ जिस अभिनेत्री को दिखाया गया है, वो कौन हैं. दरअसल वो यूक्रेनी-अमेरिकी अभिनेत्री नताली बर्न हैं. आपको बता दें कि नताली बर्न फिल्म निर्माता भी हैं. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ में नताली का काफी बोल्ड सीन है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं. यहां एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए मंदिर में खड़ी दिख रही हैं. इसके साथ ही निम्रत कौर ने मीडिया से भी बातें की और मंदिर में आरती में शामिल होने का अनुभव भी शेयर किया. एएनआई से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पहली बार आई हूं. मैं काफी समय से यहां आने की इच्छा रखती थी. मेरे लिए साल की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश दिखाई दीं. इसके साथ ही साउथ सुपरस्टार यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘केजीएफ’ से रॉकिंग स्टार बनने वाले यश फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की ये एक्शन फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ की आंधी 33वें दिन भी जारी, जानें ‘इक्कीस’ ने छठे दिन कितनी की कमाई

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. 34वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 786 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1227 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 7वें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 24.25 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 30.85 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
22:56 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: यश की Toxic में विदेशी हीरोइन की एंट्री, टीजर से बढ़ा क्रेज

यश ने अपने 40 वें जन्मदिन पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर जारी किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन सभी के मन एक ही सवाल घूम रहा है कि टीजर में यश के साथ जिस अभिनेत्री को दिखाया गया है, वो कौन हैं. दरअसल वो यूक्रेनी-अमेरिकी अभिनेत्री नताली बर्न हैं. आपको बता दें कि नताली बर्न फिल्म निर्माता भी हैं. दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि 'टॉक्सिक' में नताली का काफी बोल्ड सीन है.

22:45 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: मोनालिसा ने इस एक्टर संग लिए फेरे? समंदर किनारे दिखा रोमांस

महाकुंभ फेम मोनालिसा का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा एक्टर समर्थ के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही है, जो काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

21:51 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: यश ने फैंस को 2 साल में 2 बार धोखा दिया !

यश मार्च 2026 में अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' लेकर आ रहे हैं. मेकर्स ने उनके 40 वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी किया है. लेकिन टीजर देखकर ऐसा लगता है मानों मेकर्स दर्शकों को धोखा दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

20:35 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: SRK की 2 फिल्मों ने 1 साल कमा डाले थे 2000 करोड़

शाहरुख खान बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है. किंग खान की फैंन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनिया के हर कोने में है. आज हम आपको  इस खबर में बॉलीवुड के बादशाह के एक ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिसे तोड़ना लगभग असंभव है. चलिए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:28 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: पहले दिन शतक लगाएगी प्रभास की फिल्म?

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद का इसे लेकर कहना है कि मूवी पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर जाएगी. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी छप्परफाड़ कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर.

19:57 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नाव पर जाते दिखे सिद्धार्थ, वायरल वीडियो से फैंस हुए परेशान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी बेटी के नाम के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम नाम हिब्रू भाषा से लिया है. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकते हैं कि वो नाव पर बैठ कर कहीं जा रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर सिद्धार्थ कहां जा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DTQKnjYEiAf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:33 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ‘राहु केतु’ के इवेंट में ‘अर्जुन रेड्डी’ की एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट

पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों को फिल्म 'राहु केतू' के जरिए स्क्रीन पर देखा जाएगा. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में 'अर्जुन रेड्डी' की एक्ट्रेस ने लाइमलाइट ही चुरा ली. देखिए फोटोज...

19:19 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म एक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपने घर में हुई चोरी से किया साफ इंकार

फिल्म एक्टर अभिमन्यु सिंह ने अपने घर में हुई किसी भी प्रकार की चोरी से इंकार कर दिया है. दरअसल इसका खुलासा उन्होंने वीबी से बात करते हुए किया है. आपको बता दें कि रिर्पोट्स में दवा किया जा रहा था कि अभिमन्यु सिंह  के घर पर करीब  1.37 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी. लेकिन अब अभिनेता ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है

.

19:09 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 27 की उम्र में मिला 'नेशनल अवॉर्ड',

कहते हैं बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल होता है, मगर इस कमाल के एक्टर ने अपनी पहली फिल्म में बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था. यह शख्स सिर्फ अच्छा एक्टर ही नहीं है बल्कि सिंगिंग, प्रोडक्शन, डाइरेक्शन में भी इनका हाथ काफी पक्का है. आइए जानते हैं इस शख्सियत के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:52 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: प्रिंस नरूला ने वायरल वीडियो को लेकर किया बड़ा खुलासा

MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगर इस बीच प्रिंस ने बातचीत के दौरान यह सफाई दी. आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई. पढ़िए पूरी खबर...

18:50 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नतालिया को डेट कर रहे मृदुल तिवारी?

'बिग बॉस 19' फेम नतालिया और मृदुल तिवारी अक्सर अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं. शो के खत्म होने के बाद भी वह साथ में रहते हैं. ऐसे में अब दोनों की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया है. इसमें वह गौरव खन्ना भी साथ में हैं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DTPNXk4Evof/?img_index=2

18:46 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: नागिन 7 की एंट्री से TRP का खेल पलटा, जानिए नंबर वन पर कौन?

टीवी इंडस्ट्री में टीआरपी (TRP) का  खेल एक बार भी पलट गया है. दरअसल टीवी पर लंबे समय से राज करने वाले शो 'सास बहू ड्रामा' की TRP में गिरावट आई है. आपको बता दें कि एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 ने कड़ी टक्कर दी है. इस शो ने अनुपमा को भी हिला कर रख दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

18:30 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: गिरफ्तारी पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, जानें पूरी सच्चाई

MTV रोडीज और बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला का गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगर इस बीच प्रिंस ने Telly Chakkar से बातचीत के दौरान यह सफाई दी. उन्होंने कहा कि 'मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया था. यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.'

https://www.instagram.com/reel/DTPmWtvDL6q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

18:28 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं सोनल कौशल? जो बनीं ‘डोरेमोन’ और ‘शिनचैन’ की आवाज

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'डोरेमोन' बंद हो रहा है, जो 35 साल बाद बंद हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लीड कैरेक्टर के लिए कौन आवाज देता था चलिए बताते हैं उनके बारे में.

17:55 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर ये 7 फिल्में मचाएंगी शोर!

2026 का दूसरा बड़ा फ्राईडे आने वाला है, जो कि OTT व्यूवर्स के लिए बेहद खास साबित हो सकता है. इस शुक्रवार 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'मास्क' तक, ये 7 फिल्में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं सभी फिल्मों की लिस्ट. पढ़िए पूरी खबर...

17:09 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: आमिर खान ने भाई फैसल खान के साथ रिश्ते पर की बात

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने भाई फैसल खान के साथ रिश्तों को लेकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या करें? यही उनकी किस्मत है. एक्टर ने कहा कि वह दुनिया से लड़ सकते हैं लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ सकते हैं?

16:27 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर हारी अब ओटीटी की बारी, अजय देवगन की फिल्म के साथ क्या होगा ?

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपये की लागत आई थी. अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है. पढ़िए पूरी खबर…

16:03 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: राजेंद्र कुमार की पत्नी 'शुक्ला कुमार' का हुआ निधन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार का निधन हो गया है. यह खबर बाहर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 जनवरी को उनकी प्रेयर मीटिंग रखी गई है. शुक्ला कुमार ने एक लंबी और गरिमामय जीवन जीने के बाद अंतिम सांस ली. पढ़िए पूरी खबर...

16:00 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Yash की TOXIC के टीजर पर संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन आया सामने

TOXIC के टीजर पर संदीप रेड्डी वांगा आया रिएक्शन उन्होंने X पर पोस्ट करके लिखा "मै टीजर देखकर दंग रह गया,जन्मदिन मुबारक हो यश" आपको बता दें कि आज यश का जन्मदिन है वो आज 40 वर्ष के हो चुके हैं. बीते दिन उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था.

15:52 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म अभिनेता अभिमन्यु सिंह घर हुए चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

फिल्म एक्टर अभिमन्यु सिंह के घर हुए चोरी के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 40 वर्षीय मनोज मोहन राठौड़ को गिरफ्तार किया है और चोरी का सामान बरामद किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चोरी 29-30 दिसंबर की रात हुई थी. आपको बता दें कि पुलिस ने यह शिकायत अभिनेता की 82 वर्षीय मां के कहने पर दर्ज की थी.

14:37 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: IMPPA ने PM Modi को लिखा पत्र

IMPPA ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, जिसमें मिडिल ईस्ट से धुरंधर पर बैन हटाने की बात की गई. मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने इन सभी बैन्स को एकतरफा और अनावश्यक बताया है. पढ़िए पूरी खबर:..

14:35 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: हिट भोजपुरी फिल्म को लेकर छलका मनोज तिवारी का दर्द

इंडियन नेशनल सिने अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में किया गया, जिसमें भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अपनी फिल्म के लिए अवॉर्ड ना मिलने का दुख जताया. उन्होंने बताया कि इसके लिए राइटर और डायरेक्टर तक को सम्मानित नहीं किया गया. पढ़िए पूरी खबर.

14:02 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना बनीं सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस!

रश्मिका मंदाना को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं. इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस Kodagu जिले की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली महिला हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 4.69 करोड़ का टैक्स चुकाया है.

https://www.instagram.com/p/DTPglcxEk27/

13:55 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 2026 में 20 साल बाद 'Scorpions- Rock Band' की भारत वापसी

पूरे 20 साल बाद Scorpions- Rock Band 2026 में परफॉर्म करने वाला है. ये बैंड सबसे पहले 21 अप्रेल को शिलांग, 24 अप्रेल को दिल्ली-एनसीर, 26 को बैंगलोर और 30 को मुंबई में शो करेंगे. ये बैंड इससे पहले 2008 में भारत आया था.

13:32 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 2026 में टीवी की आनंदी के घर आने वाला है नया मेहमान?

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी ने हिंट दिया है कि 2026 में उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव होने वाले हैं, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कपल जल्द ही खुशखबरी दे सकता है. उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को खुशखबरी दी है. पढ़िए पूरी खबर.

13:14 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'मेरा पोता...', विक्की कौशल के पिता का आया भावुक रिएक्शन

हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम रिवील किया. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम 'विहान कौशल' रखा है. इस पोस्ट के रिएक्शन में विक्की के पिता शाम कौशल का रिएक्शन आया है. इसमें उन्होंने लिखा- 'मेरा पोता, विहान कौशल. भगवान का जितना भी शुकर करूं, कम है. दुआएं.'

https://www.instagram.com/p/DTPEFLwCAdx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c53f72d6-01d8-4528-8724-dd50f710c3e6

12:36 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: MasterChef India में आई कंटेस्टेंट का शेयर की अपनी भावुक कहानी

5 जनवरी, 2026 से MasterChef India Season 9 शुरू हो चुका है. इस बार लोगों को जोड़ी में बुलाया जा रहा है. इन्हीं में से जयपुर की एक शेफ ने बताया कि कैसे उन्हें पढ़ने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं अपने बेटे के साथ की. पढ़िए पूरी खबर...

12:14 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: कियारा आडवाणी ने 'हक' का पोस्टर शेयर करते हुए यामी गौतम की एक्टिंग को सराहा.

कियारा आडवाणी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हक मूवी का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने यामी गौतम की एक्टिंग को काफी सराहा. उन्होंने लिखा, "यामी गौतम, क्या खूबसूरत परफॉर्मेंस है!" (What a beautiful performance!). इस पर यामी ने भी आभार व्यक्त किया.

11:47 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: BB17 कंटेस्टेंट 'खानजादी' हुआ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

BB17 कंटेस्टेंट खानजादी ने एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें वे किसी हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई हैं और हाथ में ड्रिप लगी हुई है. इससे उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल हो गया था. हालांकि, अब खानजादी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हो चुकी हैं. वे जल्द ही अपने अडमिट होने का कारण बता सकती हैं!

11:36 (IST) 8 Jan 2026
Entertainment News LIVE: 'एक-दो महीने में...', पवन सिंह की तीसरी शादी का चाचा ने खोला राज

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उनकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मांग में सिंदूर लगाए फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि एक्टर ने तीसरी शादी रचा ली है. ऐसे में अब इस मामले पर उनके चाचा धर्मेंद्र ने सच्चाई बताई है. पढ़िए पूरी खबर.

First published on: Jan 07, 2026 06:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.