BO Collection: 'धुरंधर' की आंधी 33वें दिन भी जारी, जानें 'इक्कीस' ने छठे दिन कितनी की कमाई

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ की जा रही है. फैंस को दोनों ही फिल्में पसंद आ रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection

'धुरंधर' और 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar Vs Ikkis Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. मूवी को रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी फिल्म की कमाई जारी है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी पसंद किया जा रहा है. अक्षय खन्ना की एक्टिंग और उनके डांस मूव्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ‘इक्कीस’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म को सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘धुरंधर’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई में अब थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. 33वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 781.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1220 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 23 करोड़ की कमाई की है. दुनिया भर में ये आंकड़ा 29.5 करोड़ पहुंच गया है. ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

‘इक्कीस’ फिल्म में कौन-कौन?

‘इक्कीस’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया लीड रोल में हैं. इन दोनों ही सितारों की ये फिल्म पहली मूवी है. वहीं फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी हैं और उनके निधन के बाद ये उनकी लास्ट फिल्म है. इन तीनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग स्टारकास्ट की भी भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ