Live Updates
Zarine katrak last Rites: मुश्किल घड़ी में सुजैन खान के साथ दिखे ऋतिक रोशन
सुजैन खान की मां जरीन कतरक के निधन के बाद ऋतिक रोशन इस दुख की घड़ी में अपनी एक्स वाइफ के साथ खड़े दिखे. इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे.
Zarine katrak last Rites: संजय खान के चेहरे पर दिखा पत्नी को खोने का गम
जरीन कतरक का निधन हो गया, जिसके बाद परिवार टूट गया. उनके अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय खान को नम आंखों और मायूस चेहरे के साथ देखा गया.
Zarine katrak last Rites: पूनम ढिल्लों ने भी दी नम आंखों से श्रद्धांजलि
जरीन कतरक के अंतिम संस्कार में पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं. इस दौरान उन्हें नम आंखों के साथ देखा गया. उनका वीडियो भी सामने आया है.
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक के अंतिम संस्कार में रोती-बिलखती दिखीं जरीन खान
जरीन कतरक के अंतिम संस्कार सिमोन अरोड़ा की बेटी जरीन खान को भी देखा गया. इस दौरान वह पति अजय अरोड़ा के साथ पहुंची थीं. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है.
Zarine katrak last Rites: ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बच्चों ने किए नानी के अंतिम दर्शन
जरीन कतरक का अंतिम संस्कार हो चुका है. ऐसे में अब उनके नाती का वीडियो भी सामने आया है. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बच्चों ने भी नानी जरीन के अंतिम दर्शन किए.
Zarine katrak last Rites: जरीन के परिवार से मिलीं सीमा सजदेह
जरीन कतरक के निधन के बाद उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए सीमा सजदेह भी पहुंचीं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.
Zarine katrak last Rites: जरीन के अंतिम संस्कार में अली गोनी संग पहुंचीं जैसमीन
जरीन के अंतिम संस्कार में जहां बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. वहीं, जैसमीन भसीन भी पहुंचीं. वह बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ उन्हें श्रद्धांजलि के लिए पहुंची थीं.
Zarine katrak last Rites: जरीन सतरक के अंतिम संस्कार में साथ दिखे सुजैन और ऋतिक रोशन
सुजैन खान की मां और बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री रहीं जरीन सतरक का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इस दौरान ऋतिक रोशन और सुजैन खान को साथ में देखा गया. उनका वीडियो भी सामने आया है.
Zarine katrak last Rites: जरीन को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं करीना कपूर
जरीन के निधन की खबर सुन करीना कपूर भी उनके घर पहुंची हैं. उनका इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने जरीन को श्रद्धांजलि दी है.
Zarine katrak last Rites: जरीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे जैकी भगनानी
जरीन कतरक की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. इसी में से एक जैकी भगनानी भी उनके घर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे.
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं जय बच्चन और श्वेता बच्चन
जरीन कतरक को श्रद्धांजलि देने के लिए जया बच्चन भी पहुंचीं. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी श्वेता बच्चन के साथ कार से उतरते हुए देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: दिव्येंदु शर्मा और राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत' की रिलीज का ऐलान
दिव्येंदु शर्मा और राधिका आप्टे जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों की जोड़ी 'साली मोहब्बत' में दिखाई देगी, ऐसे में अब इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज की जाएगी.
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक के घर पहुंचीं गौरी खान और रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और गौरी खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें साथ में देखा जा सकता है. दोनों अभिनेत्री जरीन कतरक के घर पहुंची हैं.
Zarine katrak last Rites: एक्स सास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ऋतिक रोशन
जरीन कतरक के निधन के बाद ऋतिक रोशन भी उनके घर पहुंच गए. वह उनकी एक्स सास थीं. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को टूटा हुआ देखा जा सकता है.
Zarine katrak last Rites: मां जरीन के निधन से बुरी तरह टूटे जायद खान
जरीन कतरक के निधन के बाद जायद खान बुरी तरह से टूट गए. उनका अंतिम यात्रा से हाथ में मटकी लिए हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर साफ तौर से मां को खोने का गम देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: कहां गायब हैं ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फेम एक्ट्रेस?
1990s के दौर में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया लेकिन बाद में करियर के पीक पर एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और उन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया. पढ़िए पूरी खबर.
Zarine katrak last Rites: ऋतिक रोशन की एक्स सास को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं सबा आजाद
जरीन खान के निधन के बाद ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उनके घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुकी हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है. आपको बता दें कि जरीन, ऋतिक की एक्स सास थीं. वह उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की मां थीं.
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को अंतिम विदाई देने पहुंचीं काजोल
जरीन कतरक के निधन की खबर सामने आने के बाद काजोल भी संजय खान के घर पहुंच गई हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है.
Zarine katrak last Rites: जरीन कतरक को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ
जरीन कतरक के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. सुजैन खान की मां के निधन की खबर सुनकर सभी उनके घर आनन-फानन पहुंच रहे हैं. ऐसे में अब जैकी श्रॉफ भी वहां पहुंच चुके हैं.
Entertainment News LIVE: जरीन कतरक के घर पहुंचे बॉबी देओल
संजय खान की पत्नी के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. ऐसे में अब जरीन कतरक की मौत की खबर सुनकर बॉबी देओल भागे-भागे उनके घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं.
Entertainment News LIVE: सुलक्षणा पंडित की अंतिम यात्रा का वीडियो आया सामने
सुलक्षणा पंडित का बीते दिन ही निधन हो गया. उन्होंने 6 नवंबर की देर रात को अंतिम सांस ली. ऐसे में अब उनका अंतिम संस्कार आज किया गया. उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो भी सामने आया है. देखिए.
Entertainment News LIVE: रोहित शर्मा ने की 120 बहादुर के ट्रेलर की तारीफ
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का ट्रेलर बीते दिन ही जारी किया गया है, जिसमें राशि खन्ना भी अहम रोल में दिखीं. ये फिल्म 1962 में लड़े गए भारत-चीन के युद्ध पर आधारित है. ट्रेलर की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं, अपने सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने पोस्टर शेयर किया और इसकी तारीफ की है. उन्होंने लिखा, 'ऐसी कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि असली बहादुरी कैसी होती है. फरहान अख्तर आपको और आपकी टीम को इस प्रेरणादायक फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं.'
https://www.instagram.com/stories/rohitsharma45/3759971371418579435/
Entertainment News LIVE: क्रिसमस 2025 पर होगा महाक्लैश
इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला है. इसमें रोमांस से लेकर एक्शन तक का तड़का लगने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का ट्रेलर रिलीज
मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली 3' का इंतजार खत्म हो गया है. प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर सीरीज का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. इसमें मनोज का नया अवतार देखने के लिए मिल रहा है साथ ही सीरीज में कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. इसमें निम्रत कौर और जयदीप अहलावत जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. देखिए वीडियो...
https://www.youtube.com/watch?v=jsauQx_Fwrg
Entertainment News LIVE: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन
एक्टर संजय खान की पत्नी और जायद खान की मां को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. एक ही दिन में ये बॉलीवुड को दूसरा झटका लगा है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म से जारी हुआ पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. दोनों स्टार्स एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म SSMB29 में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. इसमें वह एक ऑटोमेटिक व्हील चेयर पर नजर आ रहे हैं. इसमें उनका किरदार कुंभा का होने वाला है.
Haq Movie X Review: 'हक' को लेकर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' को आज यानी कि 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. वीडियो में देखिए लोगों ने फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया दी.
Entertainment News LIVE: सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने पहली बार ऋषि कपूर संग दिया था बिकिनी सीन
बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ काम किया. साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने ऋषि कपूर संग अपना पहली बिकिनी शूट याद किया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मम्मी-पापा बन गए हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दोनों ने फैंस को बेबी बॉय के आने की खुशखबरी सुनाई है. पढ़िए पूरी खबर
Haq X Review LIVE: यामी गौतम-इमरान हाशमी की 'हक' ऑडियंस को कैसी लगी?
यामी गौतम और इमरान हाशमी की 'हक' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. यामी गौतम और इमरान हाशमी की ये फिल्म काफी अच्छी लग रही है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर किया डरावना किस्सा
टीवी से बॉलीवुड में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है. एकता कपूर के शो 'नागिन' से लाइमलाइट बटोरने वाली मौनी ने अब अपनी जिंदगी से जुड़े उस डरावने किस्से के बारे में बताया है, जब शख्स ने उनके साथ मिसबिहेव किया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की Bro 2 शूटिंग जल्द होगी शुरू
पवन कल्याण 'दे कॉल हिम ओजी' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रो 2' लेकर आ रहे हैं. तेलुगु फिल्म 'कांथा' के ट्रेलर लॉन्च में डायरेक्टर समुथिरकानी ने कहा कि 'ब्रो 2' की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है. जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी.
Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा ने की रश्मिका की The Girlfriend की तारीफ
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों के बीच एक्टर ने रश्मिका की 'द गर्लफ्रेंड' फिल्म की तारीफ की है. विजय ने लिखा, 'मूवी में सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है. विजय देवरकोंडा ने मेकर्स की भी तारीफ की है.
Entertainment News LIVE: 44 साल की हुईं 'बाहुबली' की 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली' की 'देवसेना' अनुष्का शेट्टी आज 44वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2005 में तेलुगु मूवी 'सुपर' से अपना डेब्यू किया था. इसके साथ ही उन्होंने 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में 'देवसेना' बन ऑडियंस में छा गई थीं.
Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना ने गौरव खन्ना पर कसा तंज
'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट को जब संचालक शहबाज बदेशा ने कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया तो वो गुस्से से लाल हो गईं. इस दौरान फरहाना और गौरव खन्ना की भी बहस देखने को मिली. वहीं जब बाद में गौरव खन्ना भी कैप्टेंसी के टास्क से बाहर हुए तो फरहाना ने गौरव के प्रोफेशन पर तंज कसा दिया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'थामा' और 'बाहुबली द एपिक' ने कितनी की कमाई?
'थामा' ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का आंकड़ा 126.95 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'थामा' ने दुनिया भर में अब तक 173.8 करोड़ की कमाई कर डाली है. 'बाहुबली द एपिक' ने भी सातवें दिन 1 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 30.70 और वर्ल्डवाइड 47.1 करोड़ पहुंच गया है.
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट और अमाल के बीच मचा घमासान
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए हैं. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. घर के काम को लेकर दोनों में बहसबाजी देखने को मिली.
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीखी आई सामने!
सीक्रेट सगाई करने के बाद रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीक भी सामने आ गई है. दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 73वां जन्मदिन मना रहे कमल हासन
साउथ सुपरस्टार कमल हासन आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. कमल हासन ऐसे एक्टर हैं जो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी छाए रहते हैं. पिछले साल रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' में उन्होंने विलेन बन सबका दिल जीत लिया था.
Entertainment News LIVE: Deewaniyat में मेकर्स से हुई बड़ी भूल, बुरी तरह ट्रोल हो रही Harshvardhan Rane की फिल्म
Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' चर्चा में आ गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नीतू कपूर ने शेयर की राहा के बर्थडे की झलक
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का आज 6 नवंबर को बर्थडे था. इस खास मौके पर राहा की बर्थडे पार्टी में जमकर सितारें पहुंचे, जिसकी झलक ने नीतू कपूर ने शेयर की है.
Entertainment News LIVE: ‘प्यार, शादी और फिर तलाक…’, वो फिल्ममेकर जिनकी फिल्म को मिले 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड
Kiran Rao Birthday: आमिर खान की एक्स वाइफ और पॉपुलर फिल्ममेकर किरण राव कल यानी 7 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. किरण राव के जन्मदिन से पहले फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: Yami Gautam ने शेयर किया लेटेस्ट लुक, लगीं बला की खूबसूरत
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इन तस्वीरों में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
Entertainment News LIVE: Isha Malviya क्या सच में करने वाली हैं शादी, मनीषा रानी ने ये कहा क्या?
Isha Malviya: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ईशा की चर्चा होती है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘मैं बड़ी उम्मीद के साथ आंचल फैलाएं…’, Pawan Singh की वाइफ ने फिर मांगी आर्थिक मदद, Jyoti Singh ने लोगों से की अपील
Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं. ज्योति सिंह ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है. इसके अलावा ज्योति ने जनता के सामने अपनी बात भी रखी है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Harish Rai की अर्थी देख तड़प उठी बीवी, KGF फेम एक्टर के निधन से बेहाल बेटा
Harish Rai Last Rites: 'केजीएफ' फेम अभिनेता हरीश राय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई हरीश के निधन पर शोक जता रहा है. अभिनेता के अंतिम संस्कार में उनकी वाइफ और बेटे का बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फिल्म 'हक' तय तारीख पर रिलीज की जाएगी, कोर्ट ने खारिज की याचिका
यामी गौतम और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हक' को कानूनी पचड़े से राहत मिल गई है और कोर्ट ने इसे रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. दरअसल, फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग के लिए एक याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है.
Entertainment News LIVE: ‘क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा?’ राम मंदिर को लेकर खेसारी लाल यादव ने फिर दिया बड़ा बयान
Khesari Lal Yadav: पॉपुलर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच खेसारी ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे वो फिर चर्चा में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि खेसारी ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे रिलीज कर दिया गया है. इसमें फरहान अख्तर अपने 120 बहादुरों के साथ चीन से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें भारत और चीन के बीच एक वॉर होती नजर आ रही है.पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Anunay Sood की आखिरी चैट आई सामने, RJ Mahvash के साथ की थी ये बात
Anunay Sood Last Chat With RJ Mahvash: मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन हो गया है. अनुनय सूद ने महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अनुनय के निधन पर हर कोई शोक जता रहा है और दुख जाहिर कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: विजय की 'जन नायकन' का नया पोस्टर जारी, देखें नया लुक
पॉपुलर एक्टर विजय की फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. हाल ही में तमिलनाडु वेत्री कजगम (टीवीके) ने विजय की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी की अनाउंसमेंट की थी. इस बीच अभिनेता की फिल्म का ये पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
Entertainment News LIVE: 90s की अक्षय कुमार ये एक्ट्रेस जी रही गुमनाम जिंदगी
आज आपको बॉलीवुड की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया. यहां तक कि अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुकी हैं. लेकिन, आज वह गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Harish Rai का अस्पताल से सामने आया आखिरी वीडियो
Harish Rai Last Video Viral On Social Media: कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और 'केजीएफ' फेम अभिनेता हरीश राय अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. कैंसर से जूझने के बाद एक्टर का निधन हो गया. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फिल्म 'हक' पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार
फिल्म 'हक' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिससे अब हाई कोर्ट ने इंकार कर दिया है. जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने इसे लेकर दायर याचिका खारिज कर दी. दो दिन तक बहस चली. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. फिल्म निर्माता की ओर से एडवोकेट एच वाय मेहता ने तर्क रखे थे. हाई कोर्ट में शाहबानो की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने यह याचिका दायर की थी. याचिका में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'हक' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. कोर्ट में फिल्म के प्रोड्यूसर्स की ओर से कहा गया था कि फिल्म के डिस्क्लेमर की जानकारी भी दी गई है, जिसमें पात्रों को काल्पनिक बताया गया है.
Entertainment News LIVE: क्या था Anunay Sood का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट?
Anunay Sood Last Instagram Post: मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. इस बीच अनुनय का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है. अनुनय सूद का आखिरी पोस्ट क्या था? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: वेदांत बिरला के वेडिंग रिसेप्शन में 90s की एक्ट्रेस ने लगाया ग्लैमर का तड़का
भारत के नामी बिजनेसमैन यश बिरला के बेटे वेदांत बिरला और तेजल कुलकर्णी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा देखने के लिए मिला. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: अमाल की आंटी को फरहाना के घरवालों ने भेजा 1 करोड़ का लीगल नोटिस
'बिग बॉस 19' में काफी बवाल मचा हुआ है. इसी बीच फरहाना के परिवार की ओर से अमाल की आंटी को लीगल नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस फरहाना को 'आतंकवादी' कहने पर भेजा गया है. अमाल की आंटी को एक करोड़ का लीगल नोटिस भेजा गया है.
Entertainment News LIVE: सोनम खान ने ऋषि कपूर संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर संग अपना एक शूटिंग का रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को समंदर के किनारे पानी में लेटे हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने साझा किया कि उन्होंने पहली बार ऋषि कपूर के साथ बिकिनी में शूट किया था. तब थोड़ी नर्वस थीं.
Entertainment News LIVE: यहां पढ़िए सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधरा' का मूवी रिव्यू
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधरा' को 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में एक्ट्रेस ने धन पिशाचिनी का रोल प्ले किया है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो पहले इसका रिव्यू पढ़ लें.
Entertainment News LIVE: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने रिवील किया बेटी का फेस
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला इन दिनों पैरेंट्सहुड को काफी एंन्जॉय कर रहे हैं. वह अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. लेकिन, बेटी का चेहरा रिवील नहीं करते हैं. ऐसे में अब उन्होंने बेटी का पहली बार चेहरा दिखाया है.
Entertainment News LIVE: संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी आज
बॉलीवुड के उस दिग्गज अभिनेता की आज डेथ एनिवर्सरी है, जिसने 'शोले' में ठाकुर का रोल प्ले किया था. इसके अलावा भी उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी. ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आपको उनकी अंतिम घड़ी के बारे में बता रहे हैं कि उस रात क्या-क्या हुआ था.पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: KGF के चाचा हरीश राय का निधन
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में चाचा की भूमिका प्ले करने वाले एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है. वह लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे. इसकी वजह से अब वह दुनिया में नहीं रहे. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शहनाज गिल ने विराट कोहली की वजह से देखना शुरू किया क्रिकेट
शहनाज गिल ने हाल ही में विराट कोहली के बारे में बातें की हैं. शहनाज ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखना शुरू किया है. इसके साथ ही शहनाज ने विराट कोहली की खूब तारीफ भी की.
Entertainment News LIVE: महेश बाबू की भांजी फिल्मी डेब्यू करने को तैयार
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की भांजी जाह्नवी स्वरूप अपना फिल्मी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. जाह्नवी महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टामनेनी और संजय स्वरूप की बेटी हैं. जाह्नवी के फिल्मों में आने की खबर उनकी मां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी.
Entertainment News LIVE: 'फर्स्ट कॉपी सीजन 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे 1000 फैंस
मुनव्वर फारूकी इन दिनों 'फर्स्ट कॉपी सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब हाल ही में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें उनके 1000 फैंस पहुंचे थे. इसे देखकर वह खुद भी हैरान रह गए थे.
Entertainment News LIVE: यश लॉन्च करेंगे फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का ट्रेलर
फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसका ट्रेलर 'केजीएफ' स्टार यश लॉन्च करने वाले हैं. फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
Entertainment News LIVE: कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ को रिपोर्ट का इंतजार
दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं. ऐसे में अब शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह ब्लड सैंपल देने के लिए गई थीं, जिसके बाद अब रिपोर्ट्स का इंतजार है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: फराह खान ने Tees Maar Khan 2 पर दिया अपडेट
बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान ने ट्विंकल खन्ना और काजोल के 'टू मच' शो में 'तीस मार खां 2' पर बात की है. फराह ने बताया कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट से अनन्या पांडे जुड़ने के लिए तैयार है. फराह ने आगे बताया कि ये फिल्म जेनरेशन जेड की फेवरेट बन गई थी.
Entertainment News LIVE: रिद्धिमा कपूर ने राहा कपूर को स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर के बर्थडे पर बुआ रिद्धिमा कपूर ने खास पोस्ट शेयर की है. रिद्धिमा ने स्टोरी शेयर कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू. तुम हमारे आसमान का सबसे प्यार नन्हा सितारा हो.'
Entertainment News LIVE: राहुल गांधी ने जिस ब्राजीलियन मॉडल का नाम उसने तोड़ी चुप्पी
राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए प्रेम कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र किया अब उस मॉडल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. मॉडल ने बताया कि मैं कभी भारत आई भी नहीं हूं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: फराह खान ने 'टू मच' शो में सुनाया छेड़खानी का किस्सा
फिल्ममेकर फराह खान ने ट्विंकल खन्ना और काजोल के 'टू मच' शो में एंट्री की. फराह ने इस दौरान एक ऐसा किस्सा सुनाया जिससे हर कोई चौंक गया. फराह ने कहा कि एक बार एक डायरेक्टर उनके कमरे में घुस आया था और इसके बाद फराह ने उसे लात मारी थी.
Entertainment News LIVE: मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का हुआ निधन
सोशल मीडिया के मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन हो गया है. अनुनय ने 32 की उम्र में आखिरी सांस ली. वहीं अनुनय के निधन की खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अभिषेक कुमार ने 'पति पत्नी और पंगा' के सेट से शेयर की फोटोज
कलर्स के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' जल्द ही खत्म होने जा रहा है. वहीं शो से अभिषेक कुमार ने अलिवदा ले लिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'पति पत्नी और पंगा' की कास्ट के साथ फोटोज शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा. बता दें अब अभिषेक 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आने वाले हैं.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 16' फेम एक्टर अंकित गुप्ता का बर्थडे आज
'बिग बॉस 16' फेम एक्टर अंकित गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अंकित को कलर्स के टीवी सीरियल 'उड़ारियां' से पहचान मिली थी. वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से भी अंकित का नाम जुड़ चुका है.
Bigg Boss 19 LIVE: गौरव और फरहाना के बीच तीखी बहस
'बिग बॉस 19' के कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव खन्ना और फरहाना के बीच तीखी तकरार देखने को मिली. इस दौरान गौरव कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए और फरहाना ने गौरव पर तंज कसना शुरू कर दिया. इससे गौरव भी चिल्लाने लगे और फरहाना को मुंह बंद कर दिया. बता दें कैप्टेंसी टास्क जीतकर अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए हैं.
Entertainment News LIVE: '120 बहादुर' में अपने रोल को लेकर बोलीं राशी खन्ना
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. ऐसे में बीकते दिन ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें स्टार कास्ट भी पहुंची थी. इस दौरान राशि खन्ना ने अपने रोल को लेकर बात भी की और कहा कि एक आर्मी अफसर की पत्नी का रोल प्ले करना आसान नहीं था.
Entertainment News LIVE: गुरुद्वारे पहुंचीं सोनल चौहान
आज गुरुनानक जयंती है. इस खास मौके पर सेलेब्स ने गुरुद्वारे पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इसमें उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: इंटरनेट पर छा गया NTR का नया लुक
Jr NTR ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें “मैन ऑफ द मासेस” क्यों कहा जाता है. सुपरस्टार की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. खबरों के मुताबिक, यह दमदार लुक उनकी आने वाली सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म “NTRNeel” के लिए है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं. फिल्म में वह एक रॉ का किरदार प्ले कर रहे हैं और NTR पहले से ही उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं.
Entertainment News LIVE: 800 मिलियन से ज्यादा देखा गया पवन सिंह का भोजपुरी गाना
भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के कई भोजपुरी गाने आज भी यूट्यूब पर छाए रहते हैं और पार्टियों की शान बढ़ाते हैं. इसी में से एक गाना 'छलकता हमरो जवनिया' काजल राघवानी के साथ है, जिसका रौला अब भी यूट्यूब पर देखने के लिए मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' की रिलीज का ऐलान
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. उनकी ये फिल्म अगले साल 2026 को रिलीज की जाएगी. कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इसके शुभ मुहूर्त की झलक दिखाई गई है. इसे 14 अगस्त, 2026 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: ‘एकाकी’ से धमाकेदार वापसी करेंगे आशीष चंचलानी
भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार्स में से एक, आशीष चंचलानी, जो सालों से यूट्यूब पर राज कर रहे हैं, अब अपने करियर में बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वह एकाकी में नजर आने वाले हैं. इसे पांच भाषाओं हिंदी, मलयालम, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है.
Entertainment News LIVE: ‘पांड्या स्टोर’ की वापसी पर बोले कंवर ढिल्लों
स्टार प्लस के शो 'पांड्या स्टोर' की वापसी पर कंवर ढिल्लों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं यह देखकर कि शो एक बार फिर लोगों से कैसे जुड़ता है, खासकर अब जब यह सुबह के स्लॉट में आ रहा है. मुझे सबसे ज़्यादा खुशी इस बात की है कि जिन लोगों ने पंड्या स्टोर के बारे में सिर्फ सुना था लेकिन कभी देखा नहीं, अब वे समझ पाएंगे कि इसे इतना प्यार क्यों मिला था. मैं नए दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं, जो इस री-रन के ज़रिए पहली बार शो का जादू देखेंगे.'
Entertainment News LIVE: गुरुद्वारा माथे टेकने पहुंचीं हंसिका मोटवानी
आज गुरुनानक जयंती है. इस खास मौके पर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें गुरुद्वारे में देखा जा सकता है. वह गुरुद्वारे पर माथे टेकने के लिए पहुंची हैं.
Entertainment News LIVE: 25 साल की हुईं खुशी कपूर
बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर 25 साल की हो गई हैं. उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी खुशी साफ देखी जा सकती है.
Entertainment News LIVE: महाकुंभ वाली मोनालिसा का वीडियो वायरल
महाकुंभ वाली मोनालीसा तो आपको याद होंगी, उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उनकी खूबसूरती का जलवा एक बार फिर से देखने के लिए मिलने वाली है. वह सनोज मिश्रा की 'मणिपुर डायरीज' में नजर आने वाली हैं.
Entertainment News LIVE: राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी से ‘चिकिरी’ का टीजर रिलीज
राम चरण फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म का नया गाना 'चिकिरी' का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म के इस गाने का मतलब भी बताया गया है. इस गाने को एआर रहमान के साथ बुची बाबू सना ने बनाया है.
Entertainment News LIVE: पढ़िए इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' का मूवी रिव्यू
'हक' मूवी रिव्यू: शाह बानो केस के प्रेरित हक साल की सबसे दमदार फिल्म है, महिलाओं का संघर्ष, धर्म और कानून तीनों का ऐसा मिश्रण को जो फिल्म को सनसनीखेज बनाने की बजाय संवेदनशील बनाता है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के इस स्टार किड का हुआ था दर्दनाक अंत
सिनेमा जगत में कुछ ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने चंद फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और बाद में पाई-पाई के मोहताज भी हो गए. इसी में से एक ऐसे अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जो अंतिम घड़ी में पाई-पाई के मोहताज हो गए थे और उनकी मदद के लिए सलमान खान जैसे स्टार्स ने हाथ आगे बढ़ाया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ‘द पैराडाइज़’ में मजबूत महिला का रोल प्ले कर रहीं सोनाली कुलकर्णी
सोनाली कुलकर्णी की एंट्री ‘द पैराडाइज़’ में हो चुकी है. ऐसे में स्रोतों के हवाले से एक्ट्रेस के किरदारों के बारे बताया गया है कि उनका इसमें एक मजबूत रोल होने वाला है. फिल्म में वह मुख्य किरदार मां की भूमिका निभा रही हैं, और उनका रोल आज के समय की ‘शिवगामी’ कहा जा सकता है.' हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
Entertainment News LIVE: अनुभव सिन्हा ने की राघव जुयाल की तारीफ
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान राघव जुयाल की जमकर तारीफ की और उन्हें 'टैलेंटेड बच्चा' बताया है. राघव ने धर्मा प्रोडक्शंस की एक्शन-पैक्ड फिल्म 'किल' में खलनायक के रोल से सबका ध्यान खींचा था, लगातार दर्शकों और समीक्षकों के फेवरेट बने हुए हैं. राघव के सफर पर बात करते हुए अनुभव सिन्हा बोले, 'जब वो सिर्फ डांसर थे, हम उन्हें डांसर के तौर पर जानते थे और तब भी कमाल के थे. अब जब मैंने उन्हें किल और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा, तो लगा कि ये बंदा एक्टिंग में भी आग है. बहुत अच्छा काम किया है.'
Entertainment News LIVE: 'गुस्ताख इश्क' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख इन दिनों फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. इसे 10 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी.
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. फौजी बन वरुण धवन पोस्टर में ही छा गए. बता दें ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: संजय मिश्रा संग वायरल वीडियो पर महिमा चौधरी ने किया रिएक्ट
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा का अभी एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे थे. हालांकि ये उनकी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का प्रमोशनल वीडियो था. वहीं अब महिमा चौधरी ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए पैप्स को मुस्कुराते हुए कहा कि 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' जरूर देखें. महिमा का ये रिएक्शन वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए तिग्मांशु धूलिया
तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में एक इवेंट में अपने खास दोस्त इरफान खान के बारे में बात की और बताया कि उनके जाने के बाद उनके आर्ट पर कितना असर पड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए सबसे बड़ा विलेन कहलाने पर भी प्रतिक्रिया दी. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: काम्या पंजाबी ने फिर उठाए 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर सवाल
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन को लेकर मेकर्स पर सवाल उठाए हैं. काम्या ने कहा कि मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा नॉमिनेशन टास्क बनाया जिससे साफ पता चला कि कौन नॉमिनेट होने वाला है.
Entertainment News LIVE: सुनीता आहूजा के बयान पर गोविंदा को मांगनी पड़ी माफी
सुनीता आहूजा अपने एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने परिवार के पुरोहित पंडित मुकेश शुक्ला पर टिप्पणी की है, जिसके बाद गोविंदा का सामने आकर माफी मांगनी पड़ी है. कई लोगों ने उनके बयान को प्रसिद्ध ज्योतिषी के प्रति अपमानजनक माना है. पढ़िए पूरी खबर.
Bigg Boss 19 LIVE: अमाल-शहबाज संग तान्या के बदले रिश्ते
'बिग बॉस 19' तान्या मित्तल के रिश्ते अपने दोस्तों के साथ बदलते नजर आ रहे हैं. नीलम गिरी के बाद लेटेस्ट एपिसोड में तान्या की लड़ाई शहबाज बदेशा और अमाल मलिक से हुई. इसके बाद दोस्ती के रिश्ते में दरार आ गई. अब तान्या के रिश्ते सबसे खराब होते नजर आ रहे हैं.
Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की क्यूट फोटोज वायरल
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. स्नेहा ने खुद इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैंस को दोनों की फोटोज खूब पसंद भी आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' का पहला लुक आज होगा रिलीज
वरुण धवन स्टारर 'बॉर्डर 2' मूवी चर्चाओं में बनी हुई है. मूवी का पहला लुक आज यानी 5 नवंबर को जारी किया जाएगा. इस फिल्म में वरुण के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. ये मूवी अगले साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Entertainment News LIVE: हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा की वेकेशन फोटोज वायरल
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ वेकेशन फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को खुद शेयर किया है.
Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' में जावेद जाफरी-मीजान जाफरी का डांस
'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ-साथ जिनके चर्चे सबसे ज्यादा है वो जावेद जाफरी और मीजान जाफरी की जोड़ी ही है. बाप-बेटे की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म के नए गाने '3 शौक' में जबरदस्त डांस देखने को मिला. पढ़िए पूरी खबर
Box Office Collection LIVE: 'बाहुबली: द एपिक' और 'थामा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभास की 'बाहुबली: द एपिक' ने अब तक भारत में 'बाहुबली: द एपिक' का कलेक्शन 27.60 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 41.85 करोड़ पहुंच गया है. वहीं आयुष्मान खुराना की 'थामा' ने भारत में अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा 123.80 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'थामा' ने 168.75 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: सलमान खान और राजश्री पान मसाला को कोर्ट का नोटिस
सलमान खान और राजश्री पान मसाला कंपनी को कोटा उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय ने नोटिस भेजा है. मामला पान मसाले के एक विज्ञापन का है, जिसमें केसर युक्त होने का दावा किया गया है. लेकिन कोर्ट में कोटा के वरिष्ठ बीजेपी नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने शिकायत दर्ज करते हुए इस विज्ञापन को भ्रामक बताया है.
Bigg Boss 19 LIVE: प्रणित मोरे के बाद ये कंटेस्टेंट बना कप्तान
बिग बॉस के फैन पेज 'बीबी तक' के मुताबिक इस बार कैप्टेंसी टास्क को जीतकर अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए हैं. पहले भी अमाल घर की सत्ता संभाल चुके हैं. अब एक बार फिर उनके हाथों में कैप्टेंसी की पावर आ गई है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अथिया शेट्टी मना रहीं 33वां जन्मदिन
सुनील शेट्टी की लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. सूरज पंचोली के साथ 'हीरो' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अथिया ने फिल्मों से दूरी बना ली है. क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने के बाद अथिया अब अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में घरवालों के बीच हुआ राशन टास्क
'बिग बॉस 19' इन दिनों खूब चर्चाओं में बना हुआ है. आए दिन शो में नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें घरवालों के बीच राशन टास्क हुआ और कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के चेहरे से नकाब हटाते दिखाई दिए. अमाल और तान्या के बीच भी इस दौरान झड़प देखने को मिली.
Entertainment News in Hindi: संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर भागे चले आए. वह सुजैन खान और जुनैद खान की मां थीं. उनकी अंतिम यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की. इस मौके पर जरीन की अंतिम विदाई में काजोल, ऋतिक रोशन, पूनम ढिल्लों, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स उनके घर पहुंचे. इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स सास जरीन को श्रद्धांजलि देने के लिए सबा आजाद भी पहुंचीं. उनके बाद खुद एक्टर भी वहां पहुंचे. इस दौरान वह काफी मायूस दिखे. वहीं, बताया जा रहा है कि जरीन का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया.
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक घर का नया कैप्टन बन गया है. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही घर में प्रणित मोरे की वापसी भी हो गई है. वहीं आज साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. कमल हासन ऐसे एक्टर हैं जो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी छाए रहते हैं. पिछले साल रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 AD’ में उन्होंने विलेन बन सबका दिल जीत लिया था.
यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic ने 5 दिनों में तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, Thamma का भी जान लें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने 7वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है. अब तक भारत में ‘बाहुबली: द एपिक’ का कलेक्शन 30.70 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 47.1 करोड़ पहुंच गया है. वहीं आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. भारत में अब फिल्म की कमाई का आंकड़ा 126.95 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने 173.8 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
26 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
42 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines