---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट
live

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ रैपर भारत में करने जा रहे पहला शो, मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट का किया ऐलान

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 12, 2026 08:13 IST
entertainment news live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं फिल्म के गाने भी ऑडियंस को खूब पसंद भी आए. फिल्म का FA9LA गाना सोशल मीडिया पर आज भी ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस गाने को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है. फ्लिपराची पहली बार भारत में अपना शो करने जा रहे हैं. शुरुआत में सिंगर मुंबई और बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. मुंबई में 13 मार्च और बेंगलुरु में 14 मार्च को ये शो होगा. सिंगर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद ही दी है. अब फैंस फ्लिपराची के कॉन्सर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

प्राण का बर्थडे

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण की आज बर्थ एनिवर्सरी है. अपनी एक्टिंग से एक्टर ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं भले ही आज ये सितारा हमारे बीच ना हो, लेकिन इनकी फिल्मों के आज भी उनके फैंस दीवाने हैं. बॉलीवुड में एक्टर ने विलेन का रोल निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है. आज भी उनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 और Mardaani 3 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? जानें दोनों में से कौन निकला सबसे आगे

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 316 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 432.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं ‘मर्दानी 3’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 39.80 करोड़ कमा लिए हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा 58.9 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:13 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: सोहा अली खान ने की ऐश्वर्या मोहनराज की तारीफ

सोहा अली खान ने हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज की तारीफ की है. ऐश्वर्या ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने इंजेक्शन से अपना वजन कम किया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DUmyfwTDPH8/

07:56 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी की तारीफ?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 316 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 432.1 करोड़ का कलेक्शन किया है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

07:26 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: प्राण की बर्थ एनिवर्सरी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण की आज बर्थ एनिवर्सरी है. अपनी एक्टिंग से एक्टर ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं भले ही आज ये सितारा हमारे बीच ना हो, लेकिन इनकी फिल्मों के आज भी उनके फैंस दीवाने हैं. बॉलीवुड में एक्टर ने विलेन का रोल निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है. आज भी उनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है.

06:53 (IST) 12 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' रैपर भारत में करने जा रहे पहला शो

'धुरंधर' फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं फिल्म के गाने भी ऑडियंस को खूब पसंद भी आए. फिल्म का FA9LA गाना सोशल मीडिया पर आज भी ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस गाने को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है. फ्लिपराची पहली बार भारत में अपना शो करने जा रहे हैं. मुंबई में 13 मार्च और बेंगलुरु में 14 मार्च को ये शो होगा.

https://www.instagram.com/p/DUm4_ybDPIc/?hl=en&img_index=1

First published on: Feb 12, 2026 06:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.