---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट
live

Entertainment News LIVE: ‘अकेले ही संभालते हैं…’, Arijit Singh के रिटायरमेंट पर Dhurandhar सिंगर ने किया रिएक्ट

Entertainment News in Hindi LIVE: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 8, 2026 07:55 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सिंगर ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की थी. जिसके बाद हर किसी ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया था. वहीं अब ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर हनुमानकाइंड ने इस पर रिएक्ट किया है. सिंगर ने कहा, ‘वो अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और ये फैसला उन्होंने खुद लिया है. उनके काम की अपनी अहमियत है, जिसे वह अकेले ही संभालते हैं. इसके आगे इंडस्ट्री में क्या होता है ये उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता.’ सोशल मीडिया पर हनुमानकाइंड का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें अरिजीत सिंह के इस फैसले को हर किसी ने सही बताया है.

जयदीप अहलावत का बर्थडे

जयदीप अहलावत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. हरियाणा के रहने वाले जयदीप ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. शुरुआती दिनों में एक्टर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. वहीं इसके बाद जाकर आज वो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो पाए हैं. जयदीप अहलावत फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं और अपनी जगह ओटीटी स्टार के तौर पर बना चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 16: रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला जारी, 16वें दिन भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म 412 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. वहीं ‘मर्दानी 3’ ने भी अब तक भारत में 30.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 44.5 करोड़ पहुंच चुका है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए…

---विज्ञापन---
07:55 (IST) 8 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है. 'मर्दानी 3' ने भी अब तक भारत में 30.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 44.5 करोड़ पहुंच चुका है.

https://www.instagram.com/p/DTVAQ2JDUR5/?hl=en&img_index=1

07:39 (IST) 8 Feb 2026
Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा को दी श्रद्धांजलि

सुनील थापा के निधन से प्रियंका चोपड़ा टूट गईं. एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें सुनील थापा और प्रियंका चोपड़ा 'मैरी कॉम' में साथ काम कर चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DUdUIuWjeDc/

07:12 (IST) 8 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' ने अब तक कितनी की कमाई?

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने 301.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म 412 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

06:48 (IST) 8 Feb 2026
Entertainment News LIVE: जयदीप अहलावत का बर्थडे आज

जयदीप अहलावत आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. हरियाणा के रहने वाले जयदीप ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. शुरुआती दिनों में एक्टर को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था. वहीं इसके बाद जाकर आज वो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो पाए हैं.

https://www.instagram.com/p/DSXnEjwCDN5/?hl=en

06:24 (IST) 8 Feb 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' सिंगर ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर की बात

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सिंगर ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी शेयर की थी. जिसके बाद हर किसी ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया था. वहीं अब 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर हनुमानकाइंड ने इस पर रिएक्ट किया है. सिंगर ने कहा, 'वो अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और ये फैसला उन्होंने खुद लिया है. उनके काम की अपनी अहमियत है, जिसे वह अकेले ही संभालते हैं. इसके आगे इंडस्ट्री में क्या होता है ये उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता.'

First published on: Feb 08, 2026 06:23 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.