हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Mahieka Sharma-Hardik Pandya के बाद इस रूमर्ड कपल ने दिया डेटिंग का हिंट

Entertainment News in Hindi: फिल्मों से लेकर टीवी और ओटीटी समेत ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए न्यूज 24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:31 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Tara Sutaria ने Veer Pahariya संग शेयर की कोजी फोटोज

हाल ही में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कोजी फोटोज शेयर की, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा मिल गई है. इस बीच अब वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने भी एक-दूसरे के साथ कोजी पोज दिए हैं. तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर दीवाली पार्टी की फोटोज शेयर की, जिसमें वो वीर के साथ कोजी पोज दे रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए तारा ने लिखा कि कल रात मेरे पटाखे के साथ, तो तारा के पोस्ट पर वीर ने कमेंट किया कि मेरा पटाखा, इसके साथ दिल का इमोजी भी शेयर किया है.

22:12 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘मेरी जान जा सकती थी…’, Sapna Choudhary के शो में तोड़फोड़, जमकर हुआ बवाल

Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को लेकर चौंकने वाला मामला सामने आया है. सपना चौधरी के साथ मिसबिहेव और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

21:39 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Priyanka Chopra के विदेश में दिखे देसी ठाठ, दीवाली पार्टी में नजर आया एक्ट्रेस का ग्लैमर

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के लुक्स हमेशा ही फैंस का दिल जीत लेते हैं. एक्ट्रेस की फोटोज इंटरनेट पर आते ही छा जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक पीसी के लुक्स की चर्चा होती रहती है. पढ़ें पूरी खबर...

21:13 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Anjali Raghav ने Sapna Choudhary को दिया जवाब, Pawan Singh से जुड़ा है मामला

Anjali Raghav, Sapna Choudhary: पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच हाल ही में ऐसा कुछ हुआ कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस हो गई. इस विवाद पर हर किसी ने अपनी राय दी. हाल ही में सपना चौधरी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और अब अंजलि ने सपना को इसका जवाब दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

20:20 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Raveena Tandon ने शेयर की लेटेस्ट लुक की फोटोज, लगीं बला की खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. रवीना ने इस साड़ी को करवा चौथ के खास मौके पर पहना था. अब फैंस और यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.

19:55 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Shanaya Kapoor और Malaika Arora… किसने किसे किया कॉपी? हसीनाओं के दीवाली पार्टी लुक की चर्चा

Shanaya Kapoor, Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने फैशन और लुक्स को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक एक्ट्रेस के लुक्स की चर्चा होती रहती है. पढ़ें पूरी खबर...

19:21 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Suhana Khan ने शेयर किया लेटेस्ट लुक, देखें फोटोज

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक्स की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सुहाना खान ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं. सुहाना के इस नए लुक की फैंस भी तारीफ कर रहे हैं.

18:49 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Hardik Pandya के बाद क्या अब Mahieka Sharma ने दिया हिंट? क्रिकेटर के साथ शेयर की कोजी फोटो

Mahieka Sharma, Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर माहिका शर्मा के डेटिंग रूमर्स जोरों से उड़ रहे हैं. दोनों ही लगातार हिंट दे रहे हैं कि इनके बीच कुछ तो है. पढ़ें पूरी खबर...

18:21 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Ahaan Panday-Aneet Padda के डेटिंग रूमर्स को फिर मिली हवा

फिल्म 'सैयारा' के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेटिंग रूमर्स जोरों पर हैं. जैसे ही दोनों साथ नजर आते हैं, तो इनकी डेटिंग की बातें होने लगती हैं. इस बीच अब अहान पांड़े ने अनीत पड्डा संग कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की फोटो शेयर की है, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स के चर्चे फिर से शुरू हो गए हैं.

17:47 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कीर्ति शेट्टी ने तिरुपति मंदिर में किए बालाजी के दर्शन

कीर्ति शेट्टी को हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने शांति और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की. जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। पारंपरिक पोशाक में और सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. उनकी तस्वीर भी सामने आई है.

17:46 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘एक परिवार, एक ही दिन और 3 लोग…’, Filmfare Award 2025 जीतने पर Amitabh Bachchan ने कही ये बात

70th. Filmfare Awards: महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. अभिनेता अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ लेटेस्ट शेयर करते ही रहते हैं. इस बीच अब बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है. पढ़ें पूरी खबर...

17:05 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'थामा' की 'पॉइजन बेबी' बनीं मलाइका अरोड़ा

इस दीवाली आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' रिलीज होने वाली है. इसके जरिए एक्टर पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब फिल्म में मलाइका अरोड़ा की स्पेशल अपीयरेंस का खुलासा हुआ है. एक्ट्रेस का फिल्म में आइटम नंबर होने वाला है, जिसका फर्स्ट लुक आउट हुआ है. इस गाने के बोल 'पॉइजन बेबी' हैं.

16:40 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जिम्मी शेरगिल के पिता का 90 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जिम्मी शेरगिल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता सत्यजीत सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पढ़िए पूरी खबर.

16:10 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: इंडियन आइडल के नए सीजन पर दिखेगा लेजेंड्स के साथ

भारत का सबसे आइकॉनिक सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, एक नए सीजन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर लौट रहा है, और अपने दिल छू लेने वाले थीम यादों की प्लेलिस्ट के तहत पुरानी यादों और म्यूजिक की लहर लेकर आ रहा है. इस सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और उदित नारायण के साथ प्रतियोगी भी मंच पर मिलकर आपके पसंदीदा गाने गाएंगे और मंच पर एक खास जादुई माहौल बनाएंगे. इंडियन आइडल का नया सीजन 18 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार शाम 8:00 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर देखें.

16:01 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: तमन्ना भाटिया पर अन्नू कपूर ने कही ओछी बात

अन्नू कपूर एक बार फिर से अपने एक स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं. वह 'मिल्की ब्यूटी' की खूबसूरती को लेकर कुछ ऐसा बोल गए, जिसके बाद वह लोगों को निशाने पर आ गए. इंटरव्यू में वह काफी कुछ बोल गए. पढ़िए पूरी खबर.

15:35 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर जल्द दस्तक देगी आर माधवन की नई सीरीज 'लिगेसी'

गुलशन देवैया और आर माधवन की नई सीरीज 'लिगेसी' का ऐलान कर दिया गया है. नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें आर माधवन का धांसू लुक और पुलिस अफसर के गेटअप में गुलशन देवैया को देखा जा सकता है.

15:23 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा ने अबु धाबी के मस्जिद से अपनी फोटोज शेयर की थी. इस दौरान उन्हें लोगों ने करवा चौथ पर फोटोज शेयर करने पर ट्रोल किया था. साथ ही कइयों ने उन्हें मस्जिद में जूता पहनने पर ट्रोल किया. इस पर अब एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया कि वह जूता पहनकर मस्जिद में नहीं गईं.

14:36 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर पर कसा तंज

सलमान खान 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में 'सिकंदर' के डायरेक्टर पर तंज कसते हुए नजर आए. फिल्म के फ्लॉप का ठीकरा उन पर फोड़ा गया था, जिसका उन्होंने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस को अब जवाब दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

14:12 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बॉबी देओल का नया लुक वायरल

बॉबी देओल अपने फर्स्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया गया है और इससे फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है, जिसमें एक्टर को प्रोफेसर व्हाइट नॉइज के रोल में देखा जा सकता है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पॉपकॉर्न पॉपकॉर्न ले आओ, शो शुरू होने वाला है.’

14:06 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्मफेयर को लेकर पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने फिल्मफेयर को लेकर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया, ' एक परिवार.. एक ही परिवार के तीन सदस्य .. तीनों का एक ही व्यवसाय .. और एक ही दिन तीन पुरस्कार. फिल्मफेयर के 70 पर जया बच्चन का सम्मान....बेस्ट एक्टर अभिषेक बच्चन और 70 साल सेलिब्रेशन के... Jaya Abhishek aur man .. हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य और जनता के प्रति पूर्ण रूप से आभार .. अनेक अनेक धन्यवाद.'

13:22 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: वीर पहाड़िया का हाथ थामे दिखीं तारा सुतारिया

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस को वीर का हाथ थामे देखा गया. जहां वीर को ट्रेडिशनल ड्रेस में देखा गया वहीं, तारा को गोल्डन कलर की ड्रेस में. दोनों इस दौरान बेहद ही प्यारे लगे.

13:04 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE KBC 17: क्या आप जानते हैं ‘रामायण’ से जुड़े इस सवाल का जवाब?

टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की सीजन 17 अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. इसी बीच एक कंटेस्टेंट 'रामायण' से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे जीरो प्राइज मनी के साथ घर जाना पड़ा. पढ़िए पूरी खबर.

11:50 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से सारा अली खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया. उन्होंने ऑरेंज कलर के डीपनेक और लहंगे में सारी लाइमलाइट चुरा ली.

11:47 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ब्लैक ड्रेस में जंचे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से लुक सामने आया है. इसमें उन्हें ब्लैक ड्रेस में देखा गया. वह खूब जंचे. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था.

11:39 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जीरो प्राइज मनी के साथ शो से बाहर कंटेस्टेंट

अमिताभ बच्चन का शो 'केबीसी 17' में कुछ ऐसा देखना के लिए मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. हाल ही के एपिसोड में जीरो प्राइज मनी के साथ कंटेस्टेंट को घर वापसी करनी पड़ी. पढ़िए पूरी खबूर.

11:13 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: एथेनिक लुक में क्या खूब जंची सोनम बाजवा

दीवाली पार्टी में सोनम बाजवा का एथेनिक लुक देखने के लिए मिला. इस दौरान वह व्हाइट कलर के लहंगे में कमाल दिखीं. वह इसमें बेहद ही खूबसूरत लगीं. उनका लुक देखते ही बन रहा था. देखिए...

11:11 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रिया चक्रवर्ती ने बिखेरा जलवा

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में रिया चक्रवर्ती का शानदार लुक देखने के लिए मिला. इस दौरान वह वेटर्न ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं. उनका लुक देखते ही बन रहा था. अपने लुक से उन्होंने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली.

11:10 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दीवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार अंदाज

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार लुक देखने के लिए मिला. इस दौरान वह गोल्डन लुक की शेरवानी स्टाइल कुर्ते में दिखे.

11:07 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दीवाली पार्टी में साड़ी में ग्लैमरस दिखीं नीता अंबानी

मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से फोटोज और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई सितारों ने शिरकत की. इस दौरान नीता अंबानी पहुंचीं, जिसमें उनका साड़ी लुक बेहद ही खास रहा. वह इस दौरान बेहद ही ग्लैमरस दिखीं.

10:51 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ढाई महीने बाद घर लौटे जाकिर खान

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाकिर खान ढाई महीने के टूर के बाद घर लौटे हैं. उनकी इंस्टाग्राम पर फोटोज सामने आई है, जिसमें उनका घर वाले वेलकम करते दिखाई दे रहे हैं.

10:45 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सेलेब्स

दीवाली का जश्न बॉलीवुड में शुरू हो चुका है. बीते दिन ही मनीष मल्होत्रा के घर पर प्री-दीवाली पार्टी रखी गई थी, जिसमें सितारों का जमावड़ा देखने के लिए मिला. इस दौरान कई पुराने यादें ताजा हो गईं. देखिए फोटोज.

10:07 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अनीत पड्डा बनीं शो स्टॉपर, पहली बार किया रैंप वॉक

'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं. उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई है, जिसमें उन्हें फैशन वीक पर रैंप वॉक करते हुए देखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस लुक्स से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. देखिए फोटोज...

09:50 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रेखा से माधुरी तक, दीवाली पार्टी में एक्ट्रेसेस ने लगाया ग्लैमर का तड़का

बीते दिन ही मनीष मल्होत्रा के घर प्री दीवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी. इस दौरान रेखा से माधुरी, सान्या मल्होत्रा, हुमा कुरैशी, अनन्या पांडेय, सारा अली खान और शिल्पा शेट्टी तक अन्य हसीनाओं ने ग्लैमर का तड़का लगाया और सारी लाइमलाइट चुरा ली.

09:08 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा की प्री-दिवाली पार्टी में सितारों का जमावड़ा

मनीष मल्होत्रा ने बीते दिन ही प्री-दिवाली पार्टी अपने घर पर रखी थी. इस दौरान बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा. इस बीच बॉबी देओल पत्नी के साथ, प्रीति जिंटा, वीर पहाड़िया, तारा सुतारिया, रितेश देशमुख-जेनेलिया जैसे सितारों ने शिरकत की. देखिए फोटोज.

09:06 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश लुक वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आ जाती हैं. ऐसे में अब बीते दिन ही उन्होंने एक इवेंट में शिरकत की, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने के लिए मिला.

09:05 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 26 साल बाद बॉबी देओल से मिलीं प्रीति जिंटा

बॉबी देओल और प्रीति जिंटा को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया. इस पार्टी के जरिए दोनों स्टार्स 26 साल बाद एक साथ नजर आए. ऐसे में इतने सालों बाद दोनों को साथ में देखना फैंस की पुरानी यादें ताजा होने जैसा रहा.

09:03 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अंजना सिंह ने सपा नेता अखिलेश यादव से की मुलाकात

भोजपुरी में इन दिनों चुनाव को लेकर काफी चर्चाएं हैं. इसी बीच अब अंजना सिंह ने सपा नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की है. वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसान बहुरिया' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जहां अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई.

08:44 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 11वें दिन भी 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बरकरार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को 11 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में अभी भी फिल्म का जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 437.65 करोड़ तक पहुंच गई है.

08:42 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अभिषेक की हरकत पर चढ़ा अशनूर का पारा

‘बिग बॉस 19’ के आने वाले एपिसोड में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज झगड़ा करते हुए नजर आने वाले हैं. शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अशनूर को अभिषेक पर गुस्सा करते देखा जाएगा. हालांकि, दोनों के बीच शो में अच्छी दोस्ती देखने के लिए मिली है. इनके बीच झगड़ा तब शुरू होता है जब दोनों तकिए से मस्ती कर रहे होते हैं. इसी बीच प्रणित मोरे ने उन पर तकिया फेंक कर मार दिया था, जिस पर अशनूर, प्रणित की तारीफ कर देती हैं तो इस पर अभिषेक खिसिया जाते हैं. इसके बाद दोनों के बीच तूतूमैंमैं हो जाता है.

08:41 (IST) 13 Oct 2025

Entertainment News LIVE: वरुण धवन-दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’?

वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ छोड़ दी है. अर्जुन कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये साल 2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है. मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. इसकी वजह डेट इश्यूज है. वरुण के बाद दिलजीत के भी इस फिल्म को छोड़ने से चीजें और भी मुश्किल हो गई हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. दिलजीत और वरुण की बात करें तो दोनों ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं.

Entertainment News Update in Hindi: कीर्ति शेट्टी को हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने शांति और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की. जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींचा. पारंपरिक पोशाक में और सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. उनकी तस्वीर भी सामने आई है. इस दीवाली आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ रिलीज होने वाली है. इसके जरिए एक्टर पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब फिल्म में मलाइका अरोड़ा की स्पेशल अपीयरेंस का खुलासा हुआ है. एक्ट्रेस का फिल्म में आइटम नंबर होने वाला है, जिसका फर्स्ट लुक आउट हुआ है. इस गाने के बोल ‘पॉइजन बेबी’ हैं.

बीते दिन ही मनीष मल्होत्रा के घर प्री दीवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी. इस दौरान रेखा से माधुरी, सान्या मल्होत्रा, हुमा कुरैशी, अनन्या पांडेय, सारा अली खान और शिल्पा शेट्टी तक अन्य हसीनाओं ने ग्लैमर का तड़का लगाया और सारी लाइमलाइट चुरा ली. इस दौरान पार्टी में तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली. अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस वीर का हाथ थामे नजर आईं.

वहीं, ‘बिग बॉस 19’ के आने वाले एपिसोड में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज झगड़ा करते हुए नजर आने वाले हैं. शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अशनूर को अभिषेक पर गुस्सा करते देखा जाएगा. हालांकि, दोनों के बीच शो में अच्छी दोस्ती देखने के लिए मिली है. इनके बीच झगड़ा तब शुरू होता है जब दोनों तकिए से मस्ती कर रहे होते हैं. इसी बीच प्रणित मोरे ने उन पर तकिया फेंक कर मार दिया था, जिस पर अशनूर, प्रणित की तारीफ कर देती हैं तो इस पर अभिषेक खिसिया जाते हैं. इसके बाद दोनों के बीच तूतूमैंमैं हो जाता है. मनोरंजन जगत से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए न्यूज 24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola