हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Elvish Yadav ने राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर जाकर मांगी माफी, क्या है मामला?

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने राष्ट्रीय महिला आयोग में जाकर माफी मांग ली है। उन्होंने कुछ समय पहले चुम दरांग के लिए एक ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके विवादित बयान हैं। एल्विश यादव बीते काफी वक्त से अलग-अलग विवादों में घिरे हुए हैं। कभी पार्टी में सांप का जिक्र, कभी सोशल मीडिया पर बदजुबानी, तो कभी सार्वजनिक तौर पर अभद्र व्यवहार, लेकिन अब लगता है एल्विश अपने बयानों और बर्ताव को लेकर थोड़ा गंभीर हो रहे हैं।

एल्विश के खिलाफ हुई थी शिकायत

हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे एल्विश यादव को नस्लभेदी टिप्पणी के आरोप में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होना पड़ा। मामला था एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग को लेकर कही गई एक विवादित टिप्पणी का, जो उन्होंने फरवरी में अपने पॉडकास्ट के दौरान की थी। वीडियो क्लिप वायरल होते ही बवाल मच गया, और चुम दरांग समेत कई लोगों ने एल्विश की आलोचना की।

विज्ञापन

एल्विश यादव ने मांग ली माफी

NCW के समन पर पहुंचे एल्विश ने न सिर्फ आयोग के सामने माफी मांगी, बल्कि मीडिया से बात करते हुए देश की जनता से भी क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

मीडिया से बातचीत में एल्विश ने कहा, ‘जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इंसान मैच्योर होता है। बहुत से लोग मेरी बातों को सही ढंग से नहीं समझ पाए, लेकिन अगर उन्हें बुरा लगा है तो कहीं ना कहीं मुझसे गलती हुई है। मैंने चुम से और उन सभी से माफी मांगी है जिन्हें मेरी बात से दुख पहुंचा हो।’

विज्ञापन

पॉडकास्ट में चुम दरांग पर बोले थे एल्विश

पॉडकास्ट में चुम दरांग के नाम और उनके काम पर की गई टिप्पणी को लेकर खासा विवाद हुआ था। एल्विश ने उस वक्त उनके नाम को अश्लीलता से जोड़ते हुए ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके रोल पर भी तंज कसा था। हालांकि विवाद बढ़ते ही एल्विश ने वह क्लिप हटा दी थी।

अब जब मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा, तो एल्विश ने ना सिर्फ पेशी दी बल्कि साफ तौर पर ये भी कहा कि वो अब पहले जैसे नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं चुम को पर्सनली जानता भी नहीं। मेरे अंदर इतनी नफरत नहीं है कि मैं जानबूझकर किसी के लिए ऐसा बोलूं। मेरा इरादा कभी गलत नहीं था’।

विज्ञापन

चुम दरांग ने किया था हमला

इस विवाद के बाद चुम दरांग ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा था कि किसी की पहचान और मेहनत का मजाक उड़ाना कॉमेडी नहीं होता। उन्होंने ये भी कहा कि ये न सिर्फ उनके प्रति, बल्कि फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली जैसे कलाकारों का भी अपमान है।

फिलहाल एल्विश यादव की माफी को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे एक जरूरी कदम मान रहे हैं, तो कुछ इसे देर से आया पछतावा कह रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है, कि एल्विश अब अपने शब्दों के असर को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola