हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Deewaniyat और Thamma का 12वें दिन कैसा हाल? जानें कलेक्शन

Thamma, Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की लेटेस्ट कमाई के आंकड़े आ गए हैं.

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat, Thamma . image credit- social media

Thamma, Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. इस बीच इनके 12वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है. आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’

Sacnilk.com के अनुसार, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 3.15 करोड़ रुपये की कमाई है. वहीं, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की बात करें तो इसने 12वें दिन 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दोनों फिल्मों की कमाई में हल्का-सा उछाल आया है. हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव हो सकता है.

टोटल कलेक्शन

वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 60.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘थामा’ 116.05 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में पूरा जोर लगा रही हैं. देखने वाली बात होगी कि इनकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?

विज्ञापन

बीते 11 दिन की कमाई

साथ ही अगर इन फिल्मों के बीते 11 दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये, 5वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 7 करोड़ रुपये, 7वें दिन 3.5 करोड़ रुपये और 8वें दिन 4.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.

फिल्म ‘थामा’ का कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ने 9वें दिन 3 करोड़ रुपये, 10वें दिन 2.65 करोड़ रुपये और 11वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10 करोड़ रुपये, 5वें दिन 13.1 करोड़ रुपये, 6वें दिन 12.6 करोड़ रुपये, 7वें दिन 4.3 करोड़ रुपये और 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके अलावा फिल्म ने 9वें दिन 3.65 करोड़ रुपये, 10वें दिन 3.4 करोड़ रुपये और 11वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अजय देवगन और तब्बू की वो फिल्म, जिसका सस्पेंस देख चकरा जाएगा सिर, 2015 में हुई थी रिलीज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola