ED Raid on L2 Empuraan Producer House: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ रिलीज के बाद से विवादों में घिरी हुई है। इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन के घर समेत दस ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। ईडी ने यह कार्रवाई ‘गोपालन चिट ग्रुप’ और फंड मामले में की जो तमिलनाडु और केरल में आज सुबह तक चली है। दोनों ही कंपनियां प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन की बताई जाती हैं।
इस छापेमारी के दौरान उनके घर से 1.5 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया है। बता दें कि गोकुलम गोपालन इससे पहले इनकम टैक्स की जांच के घेरे में भी आए थे। ईडी ने यह मामला फॉरेन एक्सचेज वायलेशन एक्ट फेमा के तहत दर्ज करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर की है।
ईडी की रेड पड़ने की वजह क्या?
बताया जाता है कि फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन की कंपनी ‘गोपालन चिट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड’ के खिलाफ ईडी ने तमिलनाडु और केरल में छापेमारी की है। इस कंपनी ने कुछ प्रवासी इंडियन के साथ कथित तौर पर घपलेबाजी की थी।
ये जांच करीब एक हजार करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन और कुछ अन ऑफिशियल लेन-देन से संबंधित मामले में की जा रही है। जिससे पता चल सके कि ये पूरा मामला धन शोधन अधिनियम के तहत आएगा या नहीं। घपलेबाजी का ये पूरा मामला उस वक्त सामने निकलकर आया जब हालिया रिलीज फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ को लेकर विवाद शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी के जाने से वो..’ फराह ने बताया सलमान के लिए क्यों मुश्किल थी ‘जोहरा जबीन’ की शूटिंग
L2 एम्पुरान पर क्यों विवाद?
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘L2 एम्पुरान’ पिछले महीने 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आरोप है कि फिल्म में गुजरात दंगे के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं, जिसके बाद से विवाद जारी है।
लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन ने कहा था कि ‘L2 एम्पुरान में जिन दृश्यों और डायलॉग को लेकर विवाद है, उसे फिल्म से हटा दिया जाएगा।’ इसके बाद फिल्म में 24 कट लगाकर इसकी दोबारा एडिटिंग की गई थी और दोबारा से ‘L2 एम्पुरान’ को रिलीज किया गया था।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines