मेल एक्टर को बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार, मशहूर डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Director Ranjith booked for sexually assaulting man: मशहूर डायरेक्टर के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज किया गया है। 31 साल के एक्टर ने निर्देशक पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

मेल एक्टर ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

मेल एक्टर ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन

Director Ranjith booked for sexually assaulting man: मलयालम सिनेमा के फेमस निर्देशक रंजीत बालकृष्णन पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल मच गई है। हाल ही में एक 31 साल के अभिनेता ने बेंगलुरु में रंजीत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि निर्देशक ने उसे एक फाइव-स्टार होटल में यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

होटल में बुलाकर डायरेक्टर ने उतरवाए कपड़े

मेल एक्टर ने बताया कि वो पहली बार रंजीत से कोझिकोड में मिला था, जब निर्देशक फिल्म ‘बवुतीयुडे नामथिल’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि रंजीत ने दिसंबर 2012 में उसे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक होटल में बुलाया, ये कहते हुए कि यहां पर एक ऑडिशन है। लेकिन वहां रंजीत ने उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। पहले तो अभिनेता को लगा कि ये ऑडिशन का ही एक हिस्सा है।

विज्ञापन

बंगाली एक्ट्रेस ने भी की शिकायत 

तीन बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाले डायरेक्टर के खिलाफ इस मामले के बाद सनसनी मच गई है। इससे पहले से भी रंजीत पर एक बंगाली अभिनेत्री द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जा चुका है। इस अभिनेत्री ने कोच्चि पुलिस आयुक्त को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत भेजी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि रंजीत ने साल 2009 में उसे फिल्म ‘पालेरी मणिक्यम’ के ऑडिशन के बहाने बुलाकर अश्लील तरीके से छुआ।

आरोपों पर क्या बोले थे रंजीत?

रंजीत ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि उन्होंने सिर्फ एक्ट्रेस को ऑडिशन के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में उसे वापस भेज दिया क्योंकि वो ठीक नहीं थीं। लेकिन इन आरोपों के बाद रंजीत को केरल स्टेट चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा, जब मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी सरकार पर विपक्षी दलों ने दबाव डाला।

विज्ञापन

इस घटना के बाद फिल्म मलयालम इंडस्ट्री में #MeToo आंदोलन की लहर और तेज हो गई है, जिससे समाज के इस हिस्से में यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत और ज्यादा महसूस हो रही है। अब ये देखना होगा कि इस मामले में क्या नया मोड़ निकलकर सामने आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ