खतरनाक जानवरों के बीच जंगल में फंसे Munawar Faruqui, दीन-दुनिया से दूर खाने के पड़े लाले

Star Vs Food Season 2 Promo: स्टार वर्सस फूड सर्वाइवल के दूसरे सीजन में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। किस तरह घने जंगल में जानवरों के बीच मुनव्वर बिना खाने के सर्वाइव करेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी

Star Vs Food Season 2 Promo: स्टार वर्सस फूड सर्वाइवल का दूसरा सीजन 28 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रीमियर होने जा रहा है। ये शो डिस्कवरी+ और डिस्कवरी चैनल पर फैंस देख सकेंगे। इस बार शो में दर्शकों को एक से बढ़कर एक कुकिंग चैलेंज और सर्वाइवल एडवेंचर्स देखने को मिलेंगे जो उनके फेवरेट सेलेब्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो जारी हुआ है जिसमें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्स भी खतरों के बीच सर्वाइव करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

शो को होस्ट कर रहे हैं शेफ रणवीर ब्रार

इस शो को इस बार होस्ट करेंगे जाने-माने शेफ रणवीर ब्रार। शो में कार्तिक आर्यन के अलावा दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन, साउथ सिनेमा की अदाकारा श्रिया सरन और कॉमेडी के किंग मुनव्वर फारुकी जैसे सितारे भी शामिल होने वाले हैं। मेकर्स द्वारा जो प्रोमो शेयर किया गया है उसमें कर्तिक आर्यन और रणवीर ब्रार नजर आ रहे हैं। रणवीर कार्तिक को एक कुएं में उतरने के लिए कहते हैं। इसके बाद एक्टर को रस्सी के सहारे से कुएं में उतरते हुए देखा गया। इस शो के जरिए जंगल में सेलेब्स के सर्वाइवल स्किल्स को परखा जाएगा, इसके अलावा उन्हें अलग-अलग टास्क और चुनौतियां दी जाएंगी। हर एपिसोड में एक नया सेलेब नजर आने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मुनव्वर फारूकी की प्रोमो में झलक

इस एंडवेंचर्स शो के प्रोमो में मुनव्वर फारूकी की झलक देखने के बाद उनके फैंस में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रोमो में मुनव्वर शेफ रणवीर से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मुझसे ज्यादा क्या ही खतरनाक होगा यहां, जिसपर शेफ आगे से जवाब देते हुए पूछते हैं कि क्या सच में? इस प्रोमो पर मुनव्वर फारूकी के फैंस ने जमकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कॉमेडियन का नाम लिखते हुए आग वाले इमोजी शेयर किए हैं।

विज्ञापन

घने जंगल में बिना खाने के फंस गए मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी शो के एक एपिसोड में नजर आएंगे। कॉमेडियन इस दौरान घने जंगल में अलग-अलग खतरों का सामना करते हुए दिखेंगे। मुनव्वर फारूकी समेत सभी सेलेब्स को इस दौरान बिना पूरी मील खाए सर्वाइव करना होगा, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ