Dipika Kakar: टीवी छोड़ने के रुमर्स पर दीपिका कक्कड़ ने किया रिएक्ट, बोलीं- ‘मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया’

Dipika Kakar On Quit Acting Rumours: इन दिनों टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) खूब सुर्खियो में हैं। दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसको लेकर कॉफी एक्साइटेड है।इस बीच अब अभिनेत्री के मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ने की खबर चर्चा का […]

---विज्ञापन---

Dipika Kakar On Quit Acting Rumours: इन दिनों टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) खूब सुर्खियो में हैं। दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसको लेकर कॉफी एक्साइटेड है।

इस बीच अब अभिनेत्री के मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि दीपिका कक्कड़ टीवी की मशहूर अदाकारा है और हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती है। इस बीच अब टीवी छोड़ने के रुमर्स पर दीपिका कक्कड़ ने अपना रिएक्शन दिया है।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने दिया रिएक्शन

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि- ”उन्हें गलत समझा गया और उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को समय देने के लिए कुछ सालों का ब्रेक जरूर ले सकती है। इसके साथ ही दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ होने में मजा आता है।

होममेकर की लाइफ के लिए तरसती रही

सालों तक काम करने के बाद एक होममेकर की लाइफ के लिए वह तरसती रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्टिंग को छोड़ दिया है। साथ ही दीपिका कक्कड़ ने कहा कि अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है, तो वह जल्द ही फिर से काम शुरू कर सकती हैं। दीपिका ने आगे कहा कि यह बच्चे के दुनिया में आने के बाद ही तय होगा।”

मदरहुड के उस फेज को मिस नहीं करना चाहेंगी

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- ”वह ओल्ड-स्कूल पेरेंटिंग में विश्वास करती हैं। दीपिका को लगता है कि जब बच्चा छोटा होता है तो उसे अपनी मां की जरूरत होती है। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि वह मदरहुड के उस फेज को मिस नहीं करना चाहेंगी।

प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह अपने बच्चे के लिए तब जागना चाहेगी जब उसका एग्जाम होगा और वह रेग्यूलर काम करना चाहेगी। दीपिका कक्कड़ आगे कहती हैं कि कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं और यह जिंदगी उनका सपना रही है। दीपिका कक्कड़ के मुताबिक उनके मन में उन महिलाओं के लिए बहुत सम्मान है जो मदरहुड, काम और घर को एक साथ संभालती हैं।”

2018 में हुई थी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी

बताते चलें कि साल 2018 में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी हुई थी। दोनों को टीवी शो ससुराल सिमर का के सेट पर प्यार हो गया और इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था। बता दें कि ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है और दीपिका की पहली शादी एक पायलट रौनक सैमसन से हुई थी।

First published on: May 30, 2023 11:18 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें