Dilip Kumar-Madhubala Love Story: दिलीप कुमार को देखते ही रोने लगीं मधुबाला, बोलीं- ‘शहजादे को उनकी शहजादी मिल गई’

Dilip Kumar And Madhubala Love Story: 50 के दशक में राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार ने सिलवर स्क्रीन पर राज किया था।राज कपूर-नरगिस, देव आनंद- सुरैया और दिलीप कुमार-मधुबाला बी टाउन के सबसे चर्चित अफेयर में हैं। तीनों की ही लव स्टोरी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।दिलीप कुमार की शादी के […]

---विज्ञापन---

Dilip Kumar And Madhubala Love Story: 50 के दशक में राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार ने सिलवर स्क्रीन पर राज किया था।

राज कपूर-नरगिस, देव आनंद- सुरैया और दिलीप कुमार-मधुबाला बी टाउन के सबसे चर्चित अफेयर में हैं। तीनों की ही लव स्टोरी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाई।

दिलीप कुमार की शादी के बाद बीमार रहने लगी थी मधुबाला 

राज कपूर ने कृष्णा राज कपूर, देव आनंद ने कल्पना कार्तिक और दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार की शादी के बाद मधुबाला काफी बीमार रहने लगी थी। मधुबाला ने दिलीप कुमार को संदेश भिजवाया कि वह उनसे मिलना चाहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मधुबाला बहुत कमजोर हो चुकी थीं और जब दिलीप कुमार मधुबाला से मिलने गए थे तो उनकी ये हालत देखकर उन्हें बेहद दुख हुआ। उस दिन मधुबाला के चेहरे पर एक फीकी सी मुस्कान थी।

‘हमारे शहजादे को उनकी शहजादी मिल गई’- मधुबाला 

मधुबाला ने दिलीप की आंखों में देखते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि हमारे शहजादे को उनकी शहजादी मिल गई।’ 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में मधुबाला इस दुनिया को छोड़कर चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार मधुबाला से शादी के लिए तैयार थे।

दिलीप कुमार की ये बात सुनकर रोने लगीं थी मधुबाला 

साल 1956 में ढाका की मलमल फिल्म की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा था- चलो मेरे घर में आज ही शादी कर लेते हैं। घर में काजी इंतजार कर रहे हैं। दिलीप कुमार की ये बात सुनकर मधुबाला रोने लगी। दिलीप कुमार ने कहा कि- अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो मैं कभी तुम्हारे पास लौटकर नहीं आऊंगा। इसके बाद दिलीप कुमार कभी नहीं लौटे।

First published on: May 20, 2023 03:34 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें