Dhurandhar TV Premiere: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद ‘धुरंधर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 2025 में दिसंबर में रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होते ही ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इसके बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और वहां भी ये छा गई. अब फाइनली फिल्म को टीवी पर रिलीज किया जा रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को अब आप घर बैठे फ्री में टीवी पर अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. चलिए जानते हैं फिल्म किस टीवी चैनल पर और किस टाइम रिलीज की जाएगी?
बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को अगर आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं तो अब इसे आप टीवी पर देख सकते हैं. जी हां फैंस के लिए खुशखबरी है कि ये फिल्म अब टीवी पर रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर 1307 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी खूब तहलका मचाया. अब मेकर्स ने 2026 में ‘धुरंधर 2’ रिलीज की और इस फिल्म ने भी महज 12 दिनों में 1,392.23 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: 12वें दिन ही लाखों में सिमटी Ustaad Bhagat Singh की कमाई, Dhurandhar 2 का जलवा अभी भी बरकरार
टीवी पर कब और कहां देखें फिल्म?
‘धुरंधर 2’ से पहले आप टीवी पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को टीवी पर देख सकते हैं. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 30 मई 2026 को टीवी पर टेलीकास्ट की जाएगी. इस फिल्म को आप शाम 7 बजे स्टार गोल्ड चैनल पर देख सकते हैं. स्टार गोल्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. टीवी चैनल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लेडीज एंड जेंटलमैन, अब वक्त बिगाड़ने वाला है. ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, 30 मई, रात 7 बजे सिर्फ स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है.’
यह भी पढ़ें: Viral Video: Honey Singh के कॉन्सर्ट में हंगामा! एंट्री ना मिलने पर दीवार फांदने लगी फैन, रैपर ने यूं किया रिएक्ट
‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट
वहीं इस ऐलान के बाद से फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म ने सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर अपनी जगह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर ली है. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर साबित हुए.
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
41 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines