Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘धुरंधर 2’ की फिर बढ़ीं मुश्किलें, यश के बाद अब ये सुपरस्टार रणवीर सिंह को देगा टक्कर

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक'की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. इसके बाद से रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया था. लेकिन अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री का दूसरा सुपरस्टार रणबीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 5, 2026 17:00
dhurandhar 2
धुरंधर 2 कब होगी रिलीज

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीते दिन यानी 4 फरवरी को शेयर की है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन जब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन की गई तो ‘धुरंधर 2’ थिएटर में सोलो रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसी बीच साउथ के बड़े सुपरस्टार ने अपने फिल्म को रिलीज करने का फैसला कर लिया है. यह एक्टर अपनी फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज करने वाले हैं. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि पवन कल्याण है. पवन कल्याण ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ के नाम पर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं. पवन कल्याण की इस फिल्म के डायरेक्टर हरिश शंकर है.

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की ग्रैंड वेडिंग में लगा सितारों का मेला, ऐश्वर्या राय से फरहान अख्तर तक पहुंचे ये सेलिब्रिटी, देखें फोटो

---विज्ञापन---

‘उस्ताद भगत सिंह’ कब होगी रिलीज

आपको बता दे पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ पहले 26 मार्च को रिलीज के लिए तय की गई थी. हालांकि, अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने का फैसला लिया है. इसका मतलब पवन कल्याण की फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी. लेकिन आपको बता दे कि यह एक पैन इंडिया मूवी नहीं है. यह एक तेलुगू फिल्म है. पवन कल्याण रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को तेलुगु मार्केट में कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: संडे को चला ‘राधे भैया’ का जादू, सलमान खान की फिल्म ने 300 करोड़ वाली मूवी को दी टक्कर

---विज्ञापन---

‘धुरंधर’ कब हुई थी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड रुपये से ज्यादा की कमाई की और भारत में सिर्फ इस फिल्म में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. आदित्या धर ने फिल्म को हिंदी भाषा के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज करने का फैसला किया है. लेकिन तेलुगु भाषा में पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह रिलीज होने वाली है, जिसकी वजह से कयाय लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को तेलुगू में पवन कल्याण कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

First published on: Mar 05, 2026 05:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.