---विज्ञापन---

इस National Award विनर ने सेट पर झेली बॉडी शेमिंग, अब एक फिल्म के लिए लेते हैं 35 करोड़, पहचाना कौन?

Dhanush: साउथ के इस सितारे का फिल्म के सेट पर लोगों ने खूब मजाक बनाया, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी पहचान बनाई।

---विज्ञापन---

Dhanush: साउथ के सुपरस्टार धुनष इन दिनों अपनी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को चर्चा में है। हाल ही में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और शानदार कमाई कर रही है। आज हम आपको अभिनेता धनुष (Dhanush) के बारे में कुछ खास बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं….

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan को ‘सुपरस्टार’ नहीं मानते उनके नाती, बिग बी को लेकर क्या बोले Agastya Nanda?

---विज्ञापन---

एक्टर नहीं बनना चाहते थे धनुष

दरअसल, साउथ के फेमस एक्टर धनुष अभिनेता नहीं बनना चाहते थे और ना ही उनकी एक्टिंग की कोई दिलचस्पी थी। एक्टर ने परिवार ने महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग के मैदान में उतार दिया। आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का ये चमकता सितारा अपने समय में कुछ और करना चाहता था, लेकिन नहीं कर पाया। धनुष को शेफ बनना था, लेकिन छोटी उम्र में ही एक्टिंग करने के बाद वो ऐसा नहीं कर पाए।

---विज्ञापन---

मेरे पिता ने मुझे एक्टिंग में धकेला- धनुष

इसका खुलासा खुद अभिनेता ने ही किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वो सिर्फ 16 साल के थे तो उनके पिता ने उन्हें एक्टिंग करने के लिए भेज दिया। इस पर बात करते हुए धनुष ने कहा कि मेरे पापा ने जबरदस्ती मुझे एक्टिंग के मैदान में धकेल दिया, जबकि मैं ये करना भी नहीं चाहता था। मेरी इसमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। हालांकि अब जब भी मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मुझे हैरानी होती है कि मैं इतनी दूर तक आ गया हूं।

---विज्ञापन---

लोगों ने मेरा खूब मजाक बनाया- धनुष

इसके आगे धनुष ने कहा कि मेरे पिता और भाई ने मुझमें क्या देखा वो तो वही जानते हैं और उन्होंने मुझे तराशने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अपने करियर के बारे में बात करते हुए धनुष ने कहा कि सेट पर लोगों ने उनका मजाक बनाया और जब लोगों को पता लगा कि मैं हीरो हूं, तो वो मुझ पर खूब हंसे। लोगों ने कहा कि अब ऑटो ड्राइवर हीरो बनेगा। उस टाइम मैं बहुत छोटा था और मैं जल्दी परेशान हो जाता था। कई लोगों ने मुझे जलील किया और ट्रोल किया।

---विज्ञापन---

आज एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं धनुष

बता दें कि धनुष को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का मिला है। साल 2021 में एक्टर ने फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। साउथ के इस सुपरस्टार ने ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्में भी की है। अब वो साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों की लिस्ट में आते हैं और अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 35 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2024 11:18 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola