Dhanashree Post Amid Divorce Rumours With Yuzvendra: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने तलाक से जुड़ी अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी दोनों के डिवोर्स को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। ना ही दोनों में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट किया है। इसी बीच धनश्री ने पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रूमर्स के बीच धनश्री ने किया पोस्ट
युजवेंद्र चहल के साथ डिवोर्स रूमर्स के बीच धनश्री इन सबके बीच अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में बिजी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी कला से जुड़े कुछ पल शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पॉटरी क्लास का एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने मिट्टी को आकार देते हुए अपने आंतरिक शांति को खोजने की बात कही। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘अपनी किस्मत को खुद आकार दें, एक टुकड़े में। मेरी पहली पॉटरी क्लास और मुझे खुशी है कि ये इतना अच्छा निकला। इसे जरूर आजमाएं।’
---विज्ञापन---
View this post on Instagram
---विज्ञापन---










