Hina Khan के बाद एक और एक्टर को हुआ कैंसर, इमोशनल होकर बताई तीसरी बार बीमारी होने की बात

Colin Egglesfield Diagnosed With Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर के बाद अब एक और एक्टर को कैंसर हुआ है। आखिर कौन है ये एक्टर जिसे तीसरी बार ये बीमारी हुई है, चलिए आपको बताते हैं।

Hina Khan

Hina Khan

Colin Egglesfield Diagnosed With Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान के कैंसर के बाद अब एक और अभिनेता के इस बीमारी के चपेट में आने में खबर आ रही है। हॉलीवुड अभिनेता कोलिन एग्लेसफील्ड को भी अब कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि कोलिन को ये बीमारी तीसरी बार हुई है। चलिए आपको बताते हैं एक्टर ने इस पर अपने फैंस को क्या अपडेट दिया है।

विज्ञापन

कोलिन ने फैंस को दी जानकारी 

अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर कोलिन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए ये खुलासा किया कि उन्हें तीसरी बार कैंसर का सामना करना पड़ा है। एग्लेसफील्ड ने इस मुश्किल समय में मिले सपोर्ट के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और लोगों से अपनी हेल्थ की जांच करवाने की अपील की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colin Egglesfield (@colinegglesfield)

एक्टर वीडियो में हो गए इमोशनल

पोस्ट करते हुए एक्टर ने कहा- ‘ये वाकई में डरावना है’। वीडियो जारी करते हुए एक्टर ने कहा कि ये भ्रमित करने वाला है, थकान पैदा करता है और मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे पास इतने लोग हैं जिन्होंने इस मुश्किल समय में मेरा साथ दिया। इस जीवन के नए अध्याय में, जहां मैं अभी भी सीख रहा हूं और बढ़ रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि मैं इसे सबसे बेहतर तरीके से जीने का तरीका ढूंढ पाऊं।’

विज्ञापन

‘ऑल माय चिल्ड्रन’ और ‘मेलरोस प्लेस’ जैसे शो में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस कोलिन एग्लेसफील्ड ने इस हफ्ते एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि पिछले साल उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था। पोस्ट में उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं और बताया कि उन्होंने कैंसर को जल्दी पकड़ने के बाद सक्रिय कदम उठाने के लिए ये फैसला लिया था।

कोलिन का कैंसर फिर से लौट आया 

कोलिन ने शुक्रवार को वीडियो में ये भी बताया कि उनका पहला कैंसर 2006 में टेस्टिकुलर कैंसर के रूप में सामने आया था जब वो ‘ऑल माय चिल्ड्रन’ पर काम कर रहे थे। उन्होंने उस समय सर्जरी और रेडिएशन थैरेपी ली, लेकिन एक साल बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया था।

विज्ञापन

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, टेस्टिकुलर कैंसर एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें एक या दोनों अंडकोष में कैंसर की कोशिकाएं बनती हैं। ये बीमारी मुख्य रूप से 20 से 34 साल के पुरुषों में पाई जाती है और इलाज के बाद भी ये लौट सकता है। कोलिन ने कहा कि ये दुर्लभ है कि कोई व्यक्ति टेस्टिकुलर कैंसर से दो बार पीड़ित हो, लेकिन अब ये समस्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ