हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chahat Pandey के सीक्रेट बॉयफ्रेंड का चला पता? खुल गया Bigg Boss 18 का सबसे बड़ा राज!

Chahat Pandey Secret Boyfreind Revealed: बिग बॉस 18 में इन दिनों चाहत पांडे सुर्खियों में हैं। उनके बॉयफ्रेंड को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। अब खबरों की मानें तो उनके सीक्रेट बॉयफ्रेंड का पता चल गया है।

विज्ञापन
Chahat Pandey Secret Boyfreind Revealed

Chahat Pandey Secret Boyfreind Revealed: बिग बॉस 18 में इन दिनों चाहत पांडे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। चाहत के सीक्रेट बॉयफ्रेंड को लेकर पिछले काफी दिनों से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जब से सलमान खान ने वीकेंड का वार पर चाहत की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक एनिवर्सरी केक के साथ नजर आ रही हैं, तभी से ही सोशल मीडिया पर लगातार चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड को लेकर बवाल मचा हुआ है। आखिर कौन है चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड? हर कोई यही जानने में लगा हुआ है। अब खबरों की मानें तो चाहत पांडे के गुजराती बॉयफ्रेंड का पता चल गया है।

मानस शाह बताए जा रहे चाहत के बॉयफ्रेंड

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक चाहत पांडे के जिस गुजराती बॉयफ्रेंड का जिक्र बार-बार बिग बॉस 18 में किया जा रहा है, उसका नाम मानस आर शाह है। जी हां, मानस शाह जिनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं उन्हें चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड कहा जा रहा है। अब चाहत पांडे ने मानस के बारे में सभी से छुपाकर क्यों रखा हुआ है? इसका जवाब तो उन्हीं के पास होगा।

पेशे के एक्टर हैं मानस शाह 

मानस शाह पेशे से खुद एक एक्टर हैं और कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। मानस को स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ में देखा गया था। इसके अलावा मानस ने गुजराती फिल्मों जैसे ‘सत्ती पर सत्तो’, ‘हे केम छो लंदन’ और ‘कमिटमेंट’ में काम भी किया है।

विज्ञापन

चाहत की मां ने फिर किया दावा

वहीं दूसरी तरफ चाहत पांडे की मां ने एक बार फिर इंटरव्यू में बिग बॉस के मेकर्स को चुनौती देते हुए कहा कि अगर चाहत का कोई बॉयफ्रेंड दिखा दे तो वो 21 लाख रुपये देंगीं। चाहत पांडे की मां ने ये भी दावा किया कि उनकी बेटी को कोई पसंद होगा भी तो वो उसकी शादी कर देंगी फिर चाहे वो दूसरी कास्ट का भी हो।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट के परिवार में हुआ निधन, गम में डूबा मशहूर यूट्यूबर!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola