Vikas Khanna Viral Post: पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना का एक पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। विकास ने अब बॉलीवुड के किंग खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण मशहूर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के आंसू निकल आए हैं। अब खुद विकास ने इस बारे में खुलासा किया है। वो बॉलीवुड के बादशाह की किस बात पर इमोशनल हो गए हैं चलिए जानते हैं।
शाहरुख के लिए विकास खन्ना ने शेयर किया पोस्ट
शेफ विकास खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में विकास खन्ना के ट्वीट पर शाहरुख का रिएक्शन आया हुआ है। अब इन पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेफ ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। आपको बता दें, विकास ने शाह रुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘किंग अमर रहें। हमेशा।’ इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘शुक्रिया शेफ… विकास, आपको ढेर सारा प्यार और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं और न्यूयॉर्क में शानदार डिनर के लिए धन्यवाद।’
शेफ ने की शाहरुख खान की तारीफ
अब शाहरुख खान के रिप्लाई देखकर विकास ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैंने 4 अमेरिकी राष्ट्रपतियों और लगभग हर बड़े विश्व नेता की मेजबानी की है, लेकिन बंगले में अपनी मां और आपके लिए खाना बनाना मेरे करियर और जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।आप हमारा परिवार हैं, हमारे भाई-बहन हैं, हमारा गौरव हैं, हमारा बचपन हैं, हमारी लव स्टोरी हैं, हमारी सबसे बड़ी खुशी हैं और हमारा सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व हैं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra की क्यों टूटी 2 शादियां? कारण हुए रिवील
शाहरुख के कारण क्यों रोए विकास?
विकास ने आगे लिखा, ‘जब आप बंगले में खाना खा रहे थे और मेरा हाथ पकड़कर कहा- ‘मैं सिर्फ एक रेस्टोरेंट में नहीं आया, मैं एक ऐसी जगह का सम्मान करने आया हूं जो हमारे पेरेंट्स और हमारी संस्कृति को रिप्रेजेंट करती है।’ मैं एक बच्चे की तरह रोया। मुझे पता है कि राधा को गर्व होना चाहिए। आप सब कुछ हैं। उस मां को आशीर्वाद जिसने एक Lion King को जन्म दिया।’ अब विकास का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
47 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines