Deva Box Office Collection Day 6: पुलिस ऑफिसर के किरदार में देवा बनकर शाहिद कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी उम्मीदों पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने पानी फेर दिया। इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच देवा को कबीर सिंह की तरह खुलकर प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला, जिसके कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग मिली।
हालांकि, देवा हार मानने वाला नहीं था और वीकेंड के बाद फिल्म ने अपनी कमाई को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की। छठे दिन तक अब शाहिद की फिल्म ने कमाई करना जारी रखा है और अक्षय की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट क्या कहती है?
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
पांचवे दिन भी किया यही कमाल
इससे पहले फिल्म ने पांचवे दिन भी कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को पीछे छोड़ दिया। देवा ने रिलीज के पांचवे दिन 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि स्काई फोर्स केवल 1.42 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म ने अब तक उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं किया है लेकिन बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट
देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, कुब्रा सैत, पवैल गुलाटी, परवेश राणा, मनीष वाधवा और गिरीश कुलकर्णी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर काफी समय बाद एक्शन अवतार में दिखे हैं और उनके लुक, डांस और एक्टिंग को खासा सराहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या करते हैं Priyanka Chopra के भाई Siddharth Chopra? कमाई के मामले में बहन से नहीं हैं कम










