Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

पहले सुनाया दिल का हाल, फिर आंखें हुईं नम… तब्बू के गले लग दादी को याद कर रोईं Zanai Bhosle

Zanai Bhosle Breaks Down: मशहूर सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आशा ताई के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई आशा ताई की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 13, 2026 15:46
Asha Bhosle
Asha Bhosle. image credit- social media

Zanai Bhosle Breaks Down: मशहूर सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहा है. इस दौरान ना सिर्फ फिल्मी दुनिया के सितारे बल्कि खेल से लेकर राजनीति और सभी आशा ताई के अंतिम संस्कार में पहुंच रहे हैं. इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आशा भोसले की पोती जनाई, तब्बू के गले रोती नजर आईं.

तब्बू के गले लग रोईं जनाई

सोशल मीडिया पर आशा ताई के अंतिम दर्शन से कई वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं. इस दौरान जब तब्बू, आशा भोसले की पोती जनाई से मिली, तो पहले उन्होंने उनसे बात की और अपने दिल का हाल सुनाया. इसके बाद तब्बू ने जनाई को गले लगाया और जनाई बुरी तरह से रोती नजर आईं. इस दौरान तब्बू भी बेहद इमोशनल नजर आईं और उनकी आंखें भी नम हो गई थी.

---विज्ञापन---

जनाई ने शेयर किया था पोस्ट

आशा भोसले और दादी के निधन से जनाई टूट-सी गई हैं और जैसे-तैसे खुद को संभाल रही हैं. गौरतलब है कि बीते दिन यानी 12 अप्रैल को जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दादी की खराब तबीयत की जानकारी दी थी. साथ ही लोगों से प्राइवेसी की अपील की थी, लेकिन इसके बाद आशा भोसले के निधन की खबर आई, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

---विज्ञापन---

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आज शाम आशा भोसले का अंतिम संस्कार, शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले तमाम सेलेब्स उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान जो भी आशा ताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा, वो इमोशनल नजर आया और सभी ने नम आंखों से आशा ताई को विदाई दी.

12000 से ज्यादा गाने

आशा ताई की बात करें तो उन्होंने 7 दशक के लंबे करियर के दौरान 20 से अधिक भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाना गाकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. आशा ताई की आवाज ऐसी थी कि लोगों के दिलों में उतर जाती थी और हर कोई उनके गानों का दीवाना हो जाता था. आज भले ही आशा ताई हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral Updates: कब होंगे Asha Bhosle के अंतिम दर्शन? जानें राइट टाइम और अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी

First published on: Apr 13, 2026 03:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.