वो करो जो आपको…’, Arijit Singh के रिटायरमेंट पर विशाल ददलानी ने कही दिल की बात
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है, जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं. सिंगर के रिटायरमेंट पर विशाल ददलानी ने अपना रिएक्शन भी दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे.
विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान
Share :
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है.वो अब किसी भी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अरिजीत सिंह म्यूजिक वीडियो, एल्बम के लिए गाना गाते हुए नजर आएंगे. अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए थे. इतना ही नहीं उनके फैंस यह मानने को तैयार भी नहीं थे कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दिया है.
आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह के गाने कई ऐसे गाने हैं, जो टूटे दिलों का सहारा बने हैं. अरिजीत अपने गानों से दिल तोड़ने और जोड़ने का हुनर रखते हैं. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अपना नया गाना रिलीज किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया हैं. हालांकि, इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. विशाल ने अनट्रिगर्ड् विद AminJaz साथ बात करते हुए अरिजीत सिंह का सपोर्ट किया और उनकी जमकर तारीफ की है.
विशाल ने कहा, 'आपको वह करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले उन्हें इस पर सफाई भी दी है उन्होंने कहा कि म्यूजिक एक समंदर जो किसी के भी साथ या बिना किसी के भी मौजूद है. म्यूजिक के मामले में वह आदमी (अरिजीत सिंह) जीनियस है इसमें कोई शक नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'एक्सप्लोर करो आगे बढ़ो जिंदगी इसी के लिए है.' विशाल ने कहा, 'अंदाजा लगाना मेरा काम नहीं है बस में इतना जानता हूं कि मैं उनकी तरफ हूं अरिजीत सिंह जो भी करना चाहते हैं वह ठीक है मुझे वो बेहद पसंद है वह एक अच्छे इंसान है. जो करना है वो करो' आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता आमिर खान ने भी अरिजीत सिंह से मुलाकात की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है.वो अब किसी भी फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि, अरिजीत सिंह म्यूजिक वीडियो, एल्बम के लिए गाना गाते हुए नजर आएंगे. अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में अचानक प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान किया था. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए थे. इतना ही नहीं उनके फैंस यह मानने को तैयार भी नहीं थे कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दिया है.
आपको बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह के गाने कई ऐसे गाने हैं, जो टूटे दिलों का सहारा बने हैं. अरिजीत अपने गानों से दिल तोड़ने और जोड़ने का हुनर रखते हैं. अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अपना नया गाना रिलीज किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया हैं. हालांकि, इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. विशाल ने अनट्रिगर्ड् विद AminJaz साथ बात करते हुए अरिजीत सिंह का सपोर्ट किया और उनकी जमकर तारीफ की है.
विशाल ने कहा, ‘आपको वह करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले उन्हें इस पर सफाई भी दी है उन्होंने कहा कि म्यूजिक एक समंदर जो किसी के भी साथ या बिना किसी के भी मौजूद है. म्यूजिक के मामले में वह आदमी (अरिजीत सिंह) जीनियस है इसमें कोई शक नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक्सप्लोर करो आगे बढ़ो जिंदगी इसी के लिए है.’ विशाल ने कहा, ‘अंदाजा लगाना मेरा काम नहीं है बस में इतना जानता हूं कि मैं उनकी तरफ हूं अरिजीत सिंह जो भी करना चाहते हैं वह ठीक है मुझे वो बेहद पसंद है वह एक अच्छे इंसान है. जो करना है वो करो’ आपको बता दें कि हाल ही बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता आमिर खान ने भी अरिजीत सिंह से मुलाकात की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.