---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Valentine’s Day 2026: बॉलीवुड पर चढ़ा प्यार का रंग, शिल्पा शेट्टी से लेकर रणदीप हुड्डा तक हुए रोमांटिक, देखें पोस्ट

Valentine's Day 2026: हिंदी सिनेमा के स्टार्स ने बेहद शानदार तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन पर हर कोई बेहद प्यार लुटा रहा है.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 14, 2026 19:37
Valentine's Day 2026
Valentine's Day 2026. image credit- social media

Valentine’s Day 2026: देश से लेकर विदेश तक, आज हर किसी ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया. इस लिस्ट में बॉलीवुड कपल्स भी शामिल हैं. हिंदी सिनेमा के सितारों ने भी अपने प्यार का इजहार किया. बॉलीवुड सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने प्यार पर खूब प्यार लुटाया है. आइए जानते हैं कि किसने-किसने इस मौके पर पोस्ट शेयर किए हैं?

सेलेब्स ने शेयर किए पोस्ट

रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ लिन लैशराम के लिए एक बेहद प्यारा-सा पोस्ट शेयर किया है. रणदीप ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें वो खुद नजर आ रहे हैं. साथ ही उनकी वाइफ नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने प्यारा और लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है.

---विज्ञापन---

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. इस फोटो में दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिल्पा ने भी प्यार-सा कैप्शन लिखा है और पति को वैलेंटाइन डे विश किया है. पोस्ट में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है.

आरती सिंह

पॉपुलर एक्ट्रेस आरती ने भी अपने पति के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए आरती ने भी अपने पति पर खूब प्यार लुटाया है. आरती के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है.

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस खास दिन को बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है. सोनाक्षी ने अपने पति जहीर के साथ क्वालिटी टाइम का फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने भी एक लंबा-सा कैप्शन लिखा है. फोटोज में जहीर और सोनाक्षी दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इन सभी की फोटोज अब जमकर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस और यूजर्स इनकी फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पहले सेना में रिजेक्शन, फिर पत्नी का निधन, कॉमेडी के किंग ने किया दर्जी का काम, आज पूरा बॉलीवुड साथ

First published on: Feb 14, 2026 07:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.