Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर नई-नई अपनी दस्तक देती रहती हैं. कई बार बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश भी होता है. अब एक बार फिर से टिकट खिड़की पर तगड़ा क्लैश होने वाला है. इस बार बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स आमने-सामने नजर आने वाले हैं.
सनी देओल और इमरान हाशमी
दरअसल, 14 अगस्त का वो दिन होगा जब बॉलीवुड के दो बड़े धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे. ये दोनों कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और इमरान हाशमी हैं. जी हां, दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में अब अगर दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आएंगी, तो इसका सीधा असर इनकी कमाई पर देखने को मिलेगा.
14 अगस्त को होगी रिलीज
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है. वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी 14 अगस्त को ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी. आज फिल्म ‘आवारापन 2’ का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है. दोनों फिल्मों को एक ही टिकट खिड़की पर महाक्लैश होगा.
बॉक्स ऑफिस पर होगा टकराव
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर टकराव के बाद ये दोनों फिल्में कैसी ओपनिंग करती है और टिकट खिड़की पर इन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
वहीं, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है.
फिल्म ‘आवारापन 2’
साथ ही अगर फिल्म ‘आवारापन 2’ की बात करें तो ये साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं और इसे विशेष फिलम्स के बैनर तले विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के मेकर्स से हुई भारी चूक! AI के चक्कर में हो गए तगड़े ट्रोल, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines