हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/बॉलीवुड/Reet Padda ने क्या सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट? Dhurandhar 2 को लेकर दिया था विवादित बयान
बॉलीवुड
Reet Padda ने क्या सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट? Dhurandhar 2 को लेकर दिया था विवादित बयान
Reet Padda Instagram Account: पॉपुलर फिल्म 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा जबरदस्त ट्रोल हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रीत ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
रीत पड्डा
अभिनेत्री अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की आलोचना की थी.
रीत ने फिलिस्तीन युद्ध पर प्रतिक्रिया न देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा और 'द कश्मीर फाइल्स' पर तंज कसा.
इन टिप्पणियों के बाद रीत को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
ट्रोलिंग के बाद रीत पड्डा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट और कथित तौर पर लिंक्डइन प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया है.
Reet Padda Instagram Account: पॉपुलर फिल्म 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रीत की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आलोचना
दरअसल, अनीत की बहन रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर आलोचना की. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा रीत ने फिलिस्तीन में छिड़ी वॉर पर रिएक्शन ना देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा और ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी तंज कसा, जिसके बाद रीत को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
सोशल मीडिया पर रीत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी और लोगों ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर डाला. इस बीच अब रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं शो हो रहा है. गौरतलब है कि पहले रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट किया था और अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है.
लिंक्डइन प्रोफाइल भी डिलीट
रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर शो हो रहा है कि सॉरी, दिस पेज इज नॉट अवेलेबल. ऐसा लग रहा है कि रीत ने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है. हालांकि, ये भी हो सकता है कि रीत ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया हो. ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि ऐसा कहा जा रहा है कि रीत ने अपना लिंक्डइन प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया है.
अनीत ने नहीं दिया रिएक्शन
इसके अलावा अगर रीत की बात करें तो रीत को लेकर कहा जा रहा है कि कथित तौर पर रीत यूरोप में रहती हैं. साथ ही वो पाकिस्तानी व्यक्ति फाजिल अहमद के साथ डेटिंग कर रही है. हालांकि, इसके बारे में ऑफिशियली जानकारी नहीं है. इसके अलावा अगर अनीत की बात करें तो अनीत ने इस मामले पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. देखने वाली बात होगी कि वो कुछ कहती हैं या नहीं.
Reet Padda Instagram Account: पॉपुलर फिल्म ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रीत की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आलोचना
दरअसल, अनीत की बहन रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर आलोचना की. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा रीत ने फिलिस्तीन में छिड़ी वॉर पर रिएक्शन ना देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा और ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी तंज कसा, जिसके बाद रीत को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
---विज्ञापन---