Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

2 या 3 नहीं… इतने घंटे की होगी Dhurandhar 2, फिल्म के रनटाइम से लेकर सर्टिफिकेशन डिटेल्स तक, जानें सबकुछ

Dhurandhar 2 Details: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म के रिलीज होने का हर किसी को इंतजार है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े लेटेस्ट डिटेल्स...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 14, 2026 18:22
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2. image credit- social media

Dhurandhar 2 Details: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और हर कोई इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहा है. इस बीच अब फिल्म के रनटाइम और सर्टिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म का रनटाइम कितना है?

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बात करें तो इस फिल्म को 19 मार्च को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के सर्टिफिकेशन की बात करें तो ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म को ’18’ (सिर्फ एडल्ट्स के लिए) सर्टिफिकेशन के साथ पास किया गया है.

---विज्ञापन---

कौन देख पाएगा फिल्म?

फिल्म को सिर्फ एडल्ट्स के लिए इसलिए पास किया गया है क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन सीन, ‘हिंसा’, ‘अश्लील भाषा’ और ‘माइल्ड न्यूडिटी’ वाले सीन हैं. बता दें कि ये ठीक वैसी ही रेटिंग है जैसी फिल्म ‘धुरंधर’ (2025) को 5 दिसंबर को रिलीज के समय ‘A’ रेटिंग के तौर पर मिली थी.

फिल्म का रनटाइम

बता दें कि आयरिश सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. वहीं, अगर फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म का रनटाइम लगभग 235 मिनट होगा, तो इसे एक लंबी फिल्म बनाता है.

---विज्ञापन---

कितने घंटे ही होगी मूवी?

फिल्म का रनटाइम लगभग 235 मिनट है, जिससे ये फिल्म 3 घंटे और 55 मिनट के आस-पास की होगी. साथ ही ये हाल के समय में रिलीज हुई सबसे लंबी मेनस्ट्रीम कमर्शियल फिल्मों में से भी एक बन जाएगी. फिल्म का लगभग चार घंटे का रनटाइम इसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है.

फिल्म पहले दिन ही तोड़ेगी रिकॉर्ड

वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो उस फिल्म का रनटाइम 214 मिनट था और इस हिसाब से फिल्म ‘धुरंधर 2’ इससे लगभग 30 मिनट ज्यादा लंबी होगी. फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- UK07 Rider Anurag Dobhal की हालत गंभीर, यूट्यूबर के मैनेजर ने दिया अपडेट

First published on: Mar 14, 2026 06:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.