'मैंने जितने एक्टर्स संग काम किया…', गोविंदा की सेट पर लेट आने वाली आदत पर क्या बोले डेविड धवन?

David Dhawan ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गोविंदा के बारे में बातें की हैं. डायरेक्टर ने गोविंदा की सेट पर लेट आने की आदत पर भी बातें कीं. चलिए आपको भी बताते हैं डेविड धवन ने गोविंदा को लेकर क्या कुछ कहा?

David Dhawan supported govinda

डेविड धवन ने गोविंदा को किया सपोर्ट

विज्ञापन

David Dhawan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर डेविड धवन चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में डायरेक्टर अपने बेटे और एक्टर वरुण धवन के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ के फिनाले एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंचे. डेविड धवन ने यहां अपने पुराने किस्सों के बारे में बातें कीं. वहीं इसी दौरान उन्होंने गोविंदा की सेट पर लेट आने वाली आदत के बारे में भी जिक्र किया. साथ ही इस आदत को लेकर डायरेक्टर ने गोविंदा की तारीफ भी की और उन्हें सपोर्ट किया. चलिए आपको भी बताते हैं डेविड धवन ने गोविंदा को लेकर क्या कुछ कहा?

डेविड धवन ने गोविंदा को किया सपोर्ट

दरअसल गोविंदा के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो फिल्म के सेट पर लेट पहुंचते थे. इसी मुद्दे पर अब डेविड धवन ने भी बातें की. डेविड धवन ने गोविंदा का बचाव करते हुए कहा, ‘लोग बोलते हैं ना गोविंदा सेट पर लेट आता है, तो आज के समय में कौन सा ऐसा एक्टर है जो लेट नहीं आता? वो सेट पर आता है और चुपचाप अपना काम करके निकल जाता है.’

विज्ञापन

तारीफ में क्या बोले डायेक्टर?

गोविंदा के बारे में डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने उनके साथ 17 फिल्में की हैं. मैंने जितने भी एक्टर्स के साथ काम किया उनमें से सबसे बेस्ट गोविंदा ही हैं. वो अनबिलीवेबल एक्टर हैं.’ साथ ही डायरेक्टर ने ‘पार्टनर’ मूवी के सेट का एक किस्सा भी शेयर किया. डेविड धवन ने कहा कि हम जब पार्टनर की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने अपने एक सीन के लिए सभी करतब दिखाए और उन्होंने मुझे एक ही सीन को कई तरीकों से करके दिखाया. साथ ही बाद में कहा कि अब आप अपने हिसाब से सीन को मूवी में रख लेना. गोविंदा वाकई कमाल हैं.’

विज्ञापन

17 फिल्में की साथ

बता दें गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी प्यार मिला है. उन्होंने साथ में 17 फिल्में दीं और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. जब भी गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी स्क्रीन पर आती थी, तब सबको पता होता था कि वो फिल्म सुपरहिट ही होगी. वहीं फिलहाल गोविंदा फिल्मों से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ